दल विशेष के प्रभाव में काम कर रहे कुछ मीडिया

हायाघाट : हायाघाट बाजार में शनिवार को हुए नागरिक अभिनंदन समारोह में बहेड़ी इंजीनियर डबल हत्या कांड पर बोलते हुए जिला प्रभारी मंत्री श्री हजारी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकार को बदनाम करने की साजिश है़ कुछ मीडिया के द्वारा इसे बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है. दल विशेष के […]

हायाघाट : हायाघाट बाजार में शनिवार को हुए नागरिक अभिनंदन समारोह में बहेड़ी इंजीनियर डबल हत्या कांड पर बोलते हुए जिला प्रभारी मंत्री श्री हजारी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकार को बदनाम करने की साजिश है़ कुछ मीडिया के द्वारा इसे बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है. दल विशेष के प्रभाव में मीडिया काम कर रही है़ उन्होंने उपस्थित लोगों व कार्यकर्ताओं से आगाह किया की मीडिया में आने वाली बातों का ध्यान न दे कर अपने-अपने क्षेत्र के विकास के कार्य में सहयोग दें. उन्होंने ने व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़ कर पार्टी के कार्य करने की बात भी कही़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >