महाप्रबंधक ने किया क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण
बेनीपुर : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आई़ एम़ उतरेजा ने महाप्रबंधक भी़ एल़ राव के साथ क्षेत्रीय कार्यालय बेनीपुर का निरीक्षण किया. पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय क्षेत्रीय प्रबंधक एम़ बादशाह एवं अन्य कर्मियों के साथ कार्यालय परिसर में वृक्षारोपन किया. निरीक्षण के पश्चात उन्होंने उपस्थित शाखा प्रबंधकों से बैंक […]
बेनीपुर : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आई़ एम़ उतरेजा ने महाप्रबंधक भी़ एल़ राव के साथ क्षेत्रीय कार्यालय बेनीपुर का निरीक्षण किया. पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय क्षेत्रीय प्रबंधक एम़ बादशाह एवं अन्य कर्मियों के साथ कार्यालय परिसर में वृक्षारोपन किया. निरीक्षण के पश्चात उन्होंने उपस्थित शाखा प्रबंधकों से बैंक की बढ़ती एऩ पी़ ए़ पर चिंता व्यक्त करते हुए ऋण वसूली में सभी कर्मियों की सहभागिता पर बल दिया.
श्री उतरेजा ने ग्राहकों को उत्तम सेवा प्रदान करने की आवश्यकता जतायी. सभी शाखा प्रबंधकों को विशेष रुप से इसके लिए निर्देश दिया. इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. बादशाह ने बैंक के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक का स्वागत किया. मौके पर वरीय प्रबंधक दिलीप कुमार ठाकुर, ज्ञानेश वर्मा, मनीश कुमार सहित विभिन्न शाखा के प्रबंधक एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.
निरीक्षण में दिखी दवा की कमी
जाले. प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष नरेश चौधरी ने शनिवार को स्थानीय रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया़ अध्यक्ष ने अस्पताल परिसर में आयोजित बंध्याकरण शिविर की विधि व्यवस्था को देखकर संतोषजनक बताया़ वहीं निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मूलभूत जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत को देखकर अस्पताल प्रशासन की निंदा की़ उन्होंने बताया की सरकार की ओर से आवश्यक दवाओं की खरीदारी करने का आदेश दिये जाने के बावजूद अस्पताल दवा के आभाव से जूझ रही है़ इससे यहां इलाज के लिए गरीब-गुरबों को परेशानी होती है़