वार्ड 21 में राजीव आवास का शिलान्यास

वार्ड 21 में राजीव आवास का शिलान्यास फोटो संख्या- 32परिचय- ईंट गाड़ राजीव आवास का शिलान्यास करते मेयर गौड़ी पासवान, नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह. दरभंगा. वार्ड नंबर 21 में एक साथ 35 राजीव आवास योजना (शहरी) का शिलान्यास मेयर गौड़ी पासवान एवं नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से किया. […]

वार्ड 21 में राजीव आवास का शिलान्यास फोटो संख्या- 32परिचय- ईंट गाड़ राजीव आवास का शिलान्यास करते मेयर गौड़ी पासवान, नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह. दरभंगा. वार्ड नंबर 21 में एक साथ 35 राजीव आवास योजना (शहरी) का शिलान्यास मेयर गौड़ी पासवान एवं नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर मेयर ने स्थानीय पार्षद मधुबाला सिन्हा की कार्यपद्धति की सराहना करते हुए कहा कि गरीब हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी सक्रियता काफी प्रभावी रहती है. इसीका परिणाम है कि राजीव आवास के एक साथ एक जगह 35 लाभार्थी इससे लाभान्वित हो रहे हैं. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इन 35 योजनाओं के पूरा हो जाने के बाद इस मुहल्ला का स्वरूप ही बिल्कुल बदल सा जायेगा. स्थानीय पार्षद मधुबाला सिन्हा ने कहा कि कुल 51 स्वीकृति योजनाओं में से शेष बचे योजनाओं को वे शीघ्र कार्य प्रारंभ हो, इसके लिए प्रयासरत हैं. इस मौके पर मुहल्ला के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >