लूट के साथ प्राथमिकी में भी फर्जीवाड़ा कांड अंकित कराया डेढ़ लाख का, बरामद हुए तीन लाखनये सिरे से जांच में जुटी पुलिसफोटो-6परिचय- बरामद रुपयों व गिरफ्तार अभियुक्त के साथ सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद एवं सिटी एसपी हरकिशोर राय. दरभंगा. पंजियार टेंट हाउस के मुंशी ने न केवल साजिश के तहत लूट का फर्जी मामला दर्ज कराया, बल्कि लूटी गई राशि के बाबत भी गलत जानकारी दी. इसका खुलासा पुलिसिया जांच के क्रम मेंं सामने आया. प्राथमिकी में अंकित करायी गयी लूटी गई राशि से दो गुणा ज्यादा पैसा पुलिस ने बरामद किया. सिटी एसपी हरकिशोर राय ने शुक्रवार को इसका खुलासा करते हुए बताया कि यह जांच का विषय है. पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. जांच के बाद ही पता चल सके गा कि आखिर किसके कहने पर या किस मंंशा से यह गड़बड़ी की गयी. सिटी एसपी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 3 लाख 4 हजार नकद बरामद किया है. यहां बता दें मुंशी प्रमोद यादव की ओर से दर्ज कराये गये मामले में 1 लाख 50 हजार की लूट का जिक्र किया गया है. बरामद की गयी राशि में आरोपित के गौंसाघाट भरत नगर स्थित ननिहाल से जहां 2 लाख 9 हजार 500 रुपया बरामद हुआ. वहीं उसके ग्रामीण जय नारायण यादव ने 95 हजार रुपये पुलिस को दिया. श्री राय के अनुसार जयनारायण का कहना था कि प्रमोद ने उससे 95 हजार रुपये कर्ज लिया था. इसे घटना के बाद वापस किया था. घटना की जानकारी मिलते ही उसने पुलिस के समक्ष यह पैसा प्रस्तुत कर दिया. इधर आरोपित प्रमोद ने पूछने पर कहा कि अत्यधिक कर्ज मेें डूब जाने के कारण ही उसने यह साजिश रची. यह पैसा उसने पहले सुपौल के घरैया में अपने मौंसा के पास रखा. बाद में इसके अपने ननिहाल में रख दिया. पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया.
लूट के साथ प्राथमिकी में भी फर्जीवाड़ा
लूट के साथ प्राथमिकी में भी फर्जीवाड़ा कांड अंकित कराया डेढ़ लाख का, बरामद हुए तीन लाखनये सिरे से जांच में जुटी पुलिसफोटो-6परिचय- बरामद रुपयों व गिरफ्तार अभियुक्त के साथ सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद एवं सिटी एसपी हरकिशोर राय. दरभंगा. पंजियार टेंट हाउस के मुंशी ने न केवल साजिश के तहत लूट का फर्जी मामला […]
