सांस्कृतिक विरासत पर न हावी होने दें पाश्चात्य संस्कृति को : प्रतिकुलपति युवाओं पर लुप्त हो रही कला को सहेजने की जिम्मेवारी फोटो संख्या- 19परिचय- पर्दा खींचकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रतिकुलपति डा. सैयद मुमताजुद्दीन, नगर विधायक संजय सरावगी व अन्य फोटो संख्या- 20परिचय- नाटक प्रस्तुत करते कलाकार फोटो संख्या- 21परिचय- उपस्थित लोग दरभंगा. युवाओं के कंधे पर लुप्त होती सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की जरूरत है. इन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत पर पाश्चात्य संस्कृति को हावी नहीं होने देना है. यह बातें लनामिवि के प्रतिकुलपति डा. सैयद मुमताजुद्दीन ने शुक्रवार को त्रिदिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद कही. थियेटर यूनिट दरभंगा की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर प्रतिकुलपति, नगर विधायक संजय सरावगी, लनामिवि के संगीत एवं नाट्य विभागाध्यक्ष डा. पुष्पम नारायण, छात्र कल्याणाध्यक्ष डा. केपी सिन्हा, वरीय उपसमाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर एवं थियेटर यूनिट पटना के राजीव कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर प्रतिकुलपति ने कहा कि थियेटर यूनिट का प्रयास काफी सराहनीय है. हमें पाश्चात्य संस्कृति को अपनी लोक संस्कृति पर हावी नहीं होने देना है. यह कला हमारी पहचान है. उदघाटन सत्र में संबोधित करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि गांवों से लुप्त हो रही लोक कलाओं और कलाकारों के टूटते मनोबल को यह आयोजन बल देगा. थियेटर यूनिट के इस त्रिदिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में लोक कलाकारों को मंच मिलेगा ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके. इस मौके पर उन्होंने लनामिवि के अधिकारियों से भूमि उपलब्ध कराने की बात कही और कहा कि वे अगर भूमि देंगे तो मैं रंगमंच बनाने की जिम्मेवारी लेता हूं. इस मौके पर वरीय उपसमाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर ने कहा कि कलाकारों की भूमि रही दरभंगा में इस तरह के आयोजन ने रंग कर्मियों को बेहतर मंच देने का प्रयास किया है. थियेटर यूनिट इस दिशा में टूटे कडि़यों को जोड़कर लोक विधाओं में निपुण कलाकारों को अवसर प्रदान कर रहा है. उन्होंने लोक कलाकारों से अपनी संस्कृति एवं कला को बचाने का आह्वान किया. इसके पूर्व लनामिवि के छात्र कल्याणाध्यक्ष डा. सिन्हा ने इस त्रिदिवसीय आयोजन को स्थानीय कलाकारों के लिए संजीवनी बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है. समारोह में आये अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डा. पुष्पम नारायण ने करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ और फूल-माला से सम्मानित किया. अतिथियों ने थियेटर यूनिट की ओर से गोनू झा के मंच का अनावरण मुख्य अतिथियों से करवाया. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए थियेटर यूनिट पटना के श्री श्रीवास्तव ने कहा कि थियेटर यूनिट का प्रयास 25 वर्षों बाद रंग लाता दिखरहा है. जगह-जगह यूनिट से जुड़े कलाकार अपनी-अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं. राज्य से लेकर देश स्तर और फिर विदेशों में भी यूनिट के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और पुरस्कार जीते हैं. मंच संचालन सागर कुमार सिंह ने किया. नाटक का हुआ मंचन, चौराहे पर कलाकारों ने बिखेरा रंग ग्रामीण परिवेश के दृश्य को बांधता हुआ यह त्रिदिवसीय महोत्सव कई मायनों में खास रहा. यहां पेड़ के नीचे चौपाल की जगह बनायी गयी थी तो एक कोने में कुंए की आकृति बनाकर उसे पनघट का रूप दिया गया था. जगह-जगह फूस और कच्चे बांसों से बने घर, छिट्टों में रखे घास और उसके ईद-गिर्द गांवों की सभ्यता से जुड़े चीजों का प्रदर्शन एक बारगी लोगों को आकर्षित कर रहा था. बहुद्देश्यीय भवन परिसर के समीप नाट्य विभाग का पूरा क्षेत्र ग्रामीण परिवेश में बदल चुका था. इसी बीच चौराहे पर नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति बेगूसराय और मध्य प्रदेश से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. पूरे गंवई अंदाज में चौराहे पर होनेवाले वार्तालाप और माहौल को जीवंत करते हुए चौराहे का अंदाजे बयां कलाकारों ने किया. उनकी प्रस्तुति के पूर्व थियेटर के कलाकारों ने परमात्मा का कुत्ता नामक नाटक पर भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी. इसे देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजायी. इन कलाकारों का प्रदर्शन अतिथियों ने भी घंटों रूककर देखा. समारोह में बेगूसराय से आये अनिल पतंग, दिल्ली से आये प्रकाश बंधु समेत दर्जनों कलाकारो ंने हिस्सा लिया. समारोह के दूसरे दिन एग्जीविशन की प्रस्तुति सुबह 10 बजे से की जायेगी. लोकरंग के साथ-साथ संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाना है. चौराहे पर नुक्कड़-नाटक का मंचन दोपहर 2.30 बजे से किये जाने की सूचना दी गयी है. लोकरंग की प्रस्तुति गोनू झा के मंच से की जायेगी. चौपाल में कविगोष्ठी एवं यात्री स्थन पर नाट्य की प्रस्तुति संध्या में आयोजित है.
सांस्कृतिक विरासत पर न हावी होने दें पाश्चात्य संस्कृति को : प्रतिकुलपति
सांस्कृतिक विरासत पर न हावी होने दें पाश्चात्य संस्कृति को : प्रतिकुलपति युवाओं पर लुप्त हो रही कला को सहेजने की जिम्मेवारी फोटो संख्या- 19परिचय- पर्दा खींचकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रतिकुलपति डा. सैयद मुमताजुद्दीन, नगर विधायक संजय सरावगी व अन्य फोटो संख्या- 20परिचय- नाटक प्रस्तुत करते कलाकार फोटो संख्या- 21परिचय- उपस्थित लोग दरभंगा. युवाओं […]
