कैंपस- दीक्षांत समारोह की सफलता पर चर्चा

कैंपस- दीक्षांत समारोह की सफलता पर चर्चा दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रतिकुलपति डा. सैयद मुमताजुद्दीन की अध्यक्षता में विवि के अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में 17 फरवरी को प्रस्तावित मिथिला विवि में दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर राजभवन से मांगी गयी मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम के बाबत प्रत्येक बिंदुओं पर चर्चा […]

कैंपस- दीक्षांत समारोह की सफलता पर चर्चा दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रतिकुलपति डा. सैयद मुमताजुद्दीन की अध्यक्षता में विवि के अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में 17 फरवरी को प्रस्तावित मिथिला विवि में दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर राजभवन से मांगी गयी मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम के बाबत प्रत्येक बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस क्रम मेंं कई संशोधन प्रस्तावों को शामिल कर प्रोग्राम तैयार करने का निर्णय लिया गया. इसके निर्णय के आलोक में तैयार प्रोग्राम को अनुमोदन के लिए राजभवन भेजेने का निर्णय लिया गया. बैठक में कुलानुशासक डा. अजय नाथ झा, कुलसचिव डा. अजित कुमार सिंह, प्रेस मैनेजर डा. भवेश्वर सिंह, छात्र कल्याणाध्यक्ष डा. केपी सिंहा, परीक्षा नियंत्रक डा. कुलानंद यादव, उप कुलसचिव प्रथम डा. विजय कुमार मिश्र एवं पूर्व परीक्षा नियंत्रक मदन मोहन पांडेय मोजूद थे. भूकंप सप्ताह मनाने का निर्णयदरभंंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन 15-21 जनवरी तक भूकं प सुरक्षा सप्ताह मनायेगी. विवि प्रशासन ने इस आाशय का आदेश निर्गत कर विवि के सभी विभागों के अधिकारियों को प्रेषित कर दिया है. इसकी सूचना देते हुए कुलसचिव डा. अजित कुमार सिंह ने कहा कि यह आदेश राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में विवि प्रशाासन को दरभंगा जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त पत्र के आलोक मेें निर्गत किया है. इसे विवि प्रशासन कार्यान्वित कर रही है. प्रभार सौंपने का निर्देशदरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के वित्तीय परामर्शी को इस विवि के वित्तीय परामर्शी का प्रभार सौंपे जाने का आदेश निर्गत कर दिया है. इसकी सूचना देते हुए कुलसचिव डा. अजित कुमार सिंह ने कहा कि इस आशय का पत्र राजभवन से 14 जनवरी को विवि प्रशासन को प्राप्त हो गयी थी. उसी के आलोक मे यह पत्र निर्गत किया गया है. उन्होंने कहा कि राजभवन ने निर्देशित किया है कि संस्कृत विवि के वित्तीय परामर्शी राके त मेहता को इस विवि का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक के लिए या इस विवि के वित्तीय परामर्शी एएन मालाकार के लौटने तक के लिए सौंपा जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >