अंचल परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा बहेड़ी. सीपीआइ अंचल परिषद की शुक्रवार को महुली चौक पर हुई बैठक में आठ सूत्री मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. सीताराम यादव की अध्यक्षता में अंचल सचिव सुधीर राय ने इस प्रखंड में किसानों को डीजल अनुदान की राशि लंबित रहने, भूमिहीन को बासगित पर्चा देने, गरीब को खाद्य सुरक्षा योजना का कूपन देने, मनरेगा से वृक्षा रोपन कार्य नही होने, किसानों को फसल क्षति मुआवजा लंबित रहने एवं धान केन्द्र केन्द्र नही चालू होने समेत अन्य मुद्दों की चर्चा की. इस मौके पर जिला मंत्री नारायण जी झा, चुनचुन देवी, लाल बचन मंडल, गणेशी मुखिया आदि ने अपने विचार रखे.
अंचल परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
अंचल परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा बहेड़ी. सीपीआइ अंचल परिषद की शुक्रवार को महुली चौक पर हुई बैठक में आठ सूत्री मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. सीताराम यादव की अध्यक्षता में अंचल सचिव सुधीर राय ने इस प्रखंड में किसानों को डीजल अनुदान की राशि लंबित रहने, […]
