सुड़ी समागम समारोह 24 को फोटो संख्या- 08परिचय- बैठक करते सुड़ी समाज के लोग. दरभंगा. सुड़ी समाज सेवा समिति (एस-4) की ओर से शुक्रवार को बाकरगंज स्थित सुदामा देवी धर्मशाला में मकर संक्रांति पर महाखिचड़ी का आयोजन किया गया. इसमें सैंकड़ों सुड़ी बंधु शामिल हुये. समिति के अध्यक्ष मदनेश्वर प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 24 जनवरी को सीएम साइंस कॉलेज के कामेश्वर भवन में सुड़ी समागम समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसकी व्यवस्था के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है. जानकारी के अनुसार सुड़ी समागम समारोह में राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, हायाघाट के विधायक सह प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी, विधायक समीर महासेठ, विधान परिषद सुमन महासेठ सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंेगे. बैठक में श्याम किशोर प्रधान, मनोज महतो, कृष्णदेव पूर्वे, बबलू पंजियार, महेश महासेठ, कल्याण पूर्वे, मनोज मंडल, मनोज गामी, गणेश महथा, जोगेंद्र प्रसाद माधव, अरूण मंडल, ध्रुव मंडल, मुन्नी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे.
सुड़ी समागम समारोह 24 को
सुड़ी समागम समारोह 24 को फोटो संख्या- 08परिचय- बैठक करते सुड़ी समाज के लोग. दरभंगा. सुड़ी समाज सेवा समिति (एस-4) की ओर से शुक्रवार को बाकरगंज स्थित सुदामा देवी धर्मशाला में मकर संक्रांति पर महाखिचड़ी का आयोजन किया गया. इसमें सैंकड़ों सुड़ी बंधु शामिल हुये. समिति के अध्यक्ष मदनेश्वर प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में हुई […]
