मुखिया ने गरीबों में बांटा कंबल

मुखिया ने गरीबों में बांटा कंबल हनुमाननगर. शुक्रवार की दोपहर पटोरी में पंचायत के मुखिया राधा मोहन चौधरी के आवास पर कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया. पंचायत सचिव दयाशंकर ठाकुर ने बताया इस दौरान बीडीओ पंकज कुमार की मौजूदगी में क्षेत्र के करीब दो सौ गरीबों के बीच कंबल बांटा. मुखिया श्री चौधरी […]

मुखिया ने गरीबों में बांटा कंबल हनुमाननगर. शुक्रवार की दोपहर पटोरी में पंचायत के मुखिया राधा मोहन चौधरी के आवास पर कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया. पंचायत सचिव दयाशंकर ठाकुर ने बताया इस दौरान बीडीओ पंकज कुमार की मौजूदगी में क्षेत्र के करीब दो सौ गरीबों के बीच कंबल बांटा. मुखिया श्री चौधरी के अनुसार वे पिछले बारह वर्षों से प्रति वर्ष क्षेत्र के गरीबों में कंबल बांटते आ रहे हैं. क्षेत्र में होने वाली किसी भी आकस्मिक घटनाओं में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देते हैं. मौके पर विकास मित्र मुकेश राम, प्रो. वीरेंद्र नारायण चौधरी,चंद्रशेखर चौधरी,हरिवंश चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >