आला अधिकारियों के संग रेडक्रॉस सोसाइटी ने बांटा कंबल

आला अधिकारियों के संग रेडक्रॉस सोसाइटी ने बांटा कंबल फोटो- 20 परिचय. जंकशन पर कंबल बांटते डीडीसी सह प्रभारी डीएम विवेकानंद झा एवं सिटी एसपी हरकिशोर राय.दरभंगा. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 13 जनवरी की रात असहायों के बीच किये गये कंबल वितरण में जिला के आला अधिकारीगण भी सहभागी बने. रात 11 बजे […]

आला अधिकारियों के संग रेडक्रॉस सोसाइटी ने बांटा कंबल फोटो- 20 परिचय. जंकशन पर कंबल बांटते डीडीसी सह प्रभारी डीएम विवेकानंद झा एवं सिटी एसपी हरकिशोर राय.दरभंगा. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 13 जनवरी की रात असहायों के बीच किये गये कंबल वितरण में जिला के आला अधिकारीगण भी सहभागी बने. रात 11 बजे डीडीसी सह प्रभारी डीएम विवेकानंद झा एवं सिटी एसपी हरकिशोर राय के नेतृत्व में लहेरियासराय स्टेशन, लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, नाका नंबर 5, दरभंगा टावर, कादिराबाद बस स्टैंड, दरभंगा स्टेशन एवं बेंता चौक में ठंढ से ठिठुरते असहायों के बीच कंबल वितरित किया. कादिराबाद से रेलवे स्टेशन की ओर जब वाहनों का काफिला गुजर रहा था तभी सिटी एसपी श्री राय की नजर एक दृष्टिहीन पर पड़ी जो टीशर्ट ही पहने था. वे गाड़ी से उतरे और उसे कंबल से ढक दिया. देर रात तक चले कंबल वितरण अभियान में डा. रामबाबू खेतान, मनमोहन सरावगी, डा. राज अरोड़ा, डा. एसएच आबदी, डा. कुमार आनंद, आशीष शर्राफ, आलोक सिंह, नीरज खेड़िया भी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >