अधिकारी निकालेंगे साइकिल रैली दरभंगा. शहर की सड़कों पर 15 जनवरी को डीडीसी सह प्रभारी डीएम विवेकानंद झा, सिटी एसपी हरकिशोर राय सहित कई पुलिस अधिकारी साइकिल चलाते नजर आयेंगे. आमजनों को जागरुक करने को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सिटी एसपी ने बताया कि सुबह 8 बजे लहेरियासराय स्थित नेहरु स्टेडियम से इस यात्रा की शुरुआत की जायेगी. वहां से यह यात्रा आयकर चौराहा होते हुए स्टेशन, दोनार, बेंता होते हुए वापस लौटेगी. बता दें कि जिला पुलिस की ओर से विगत 10 जनवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. इसमें रेडक्रॉस सोसाइटी व स्काउट गाइड के सहयोग लिया जा रहा है.
अधिकारी निकालेंगे साइकिल रैली
अधिकारी निकालेंगे साइकिल रैली दरभंगा. शहर की सड़कों पर 15 जनवरी को डीडीसी सह प्रभारी डीएम विवेकानंद झा, सिटी एसपी हरकिशोर राय सहित कई पुलिस अधिकारी साइकिल चलाते नजर आयेंगे. आमजनों को जागरुक करने को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सिटी एसपी ने बताया कि सुबह 8 बजे लहेरियासराय स्थित नेहरु […]
