महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने को ले बैठक कुशेश्वरस्थान पूर्वी. जीविका के द्वारा महिला सशक्तीकरण को ले ग्राम संगठन के निर्माण के लिए गुरु वार को केवटगामा गांव में बैठक की गयी. इसमें महिलाओं को जागरुक करते हुए स्वयं सहायता के माध्यम से अपनी एवं परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करनरे पर चर्चा हुई. 11 महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं जीविका का क्षेत्रीय समन्वयक शिवचन्द्र कामत समुदायिक समन्वयक लोकेश कुमार झा तथा जीविका मित्र कुमारी पूजा भारती ने महिलाओं को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए भी विस्तार से बताया. महिलाओं को सरकारी स्तर पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी.
महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने को ले बैठक
महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने को ले बैठक कुशेश्वरस्थान पूर्वी. जीविका के द्वारा महिला सशक्तीकरण को ले ग्राम संगठन के निर्माण के लिए गुरु वार को केवटगामा गांव में बैठक की गयी. इसमें महिलाओं को जागरुक करते हुए स्वयं सहायता के माध्यम से अपनी एवं परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करनरे पर चर्चा हुई. […]
