कैंपस- संस्कृत विवि के एफए को मिला लनामिवि का प्रभार दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वित्तीय परामर्शी का प्रभार अगले आदेश तक के लिए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के वित्तीय परामर्शी राकेश मेहता को दिया गया है. इस आशय का पत्र लनामिवि प्रशासन को प्राप्त हो चुका है. इसकी पुष्टि करते कॉलेज निरीक्षक कला एवं वाणिज्य सह प्रभारी कुलसचिव डा. श्याम चंद्र गुप्ता ने की है. उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन की ओर से आदेश निर्गत नहीं किया जा सका है. लेकिन राजभवन से पत्र प्राप्त हो चुहा है. संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा ने किया नुक्कड़ सभा दरभंगा : संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा की ओर से गुरुवार को भोगेंद्र झा चौक पर सोनू तिवारी की अध्यक्षता एवं चंद्रभूषण झा के संचालन में नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने वर्त्तमान कुलपति के कार्यकाल में आंदोलन करनेवाले छात्र, कर्मचारी एवं शिक्षकों के आंदोलनकारियों पर उनकी प्रतिक्रि या से आमलोंगों को अवगत कराया. कुलपति एवं कुलसचिव की बर्खास्तगी एवं शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 18 जनवरी को राजभवन मार्च कार्यक्रम क ो सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की. सभा को एआइएसएफ आर के डा. सुमन कुमार झा, शंकर सिंह, आइसा के संदीप चौधरी, फतेह आलम, छात्र समागम के डा. मो. कयाम इमामुल होदा, छात्र जनअधिकार परिषद के मोहन यादव, दीपक झा, एआइडीएसओ के हरेराम, छात्र राजद के विनेश मंडल, मनोज राम, एनसीपी के आवेद अख्तर, हिमांशु सिंह, छात्र क्रांति मोर्चा के डा. अंजित चौधरी, युवा शक्ति के राजू राज आदि ने संबोधित किया.
कैंपस- संस्कृत विवि के एफए को मिला लनामिवि का प्रभार
कैंपस- संस्कृत विवि के एफए को मिला लनामिवि का प्रभार दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वित्तीय परामर्शी का प्रभार अगले आदेश तक के लिए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के वित्तीय परामर्शी राकेश मेहता को दिया गया है. इस आशय का पत्र लनामिवि प्रशासन को प्राप्त हो चुका है. इसकी पुष्टि करते कॉलेज निरीक्षक […]
