कैंपस- दूरस्थ शक्षिा निदेशक पर कार्रवाई की मांग

कैंपस- दूरस्थ शिक्षा निदेशक पर कार्रवाई की मांग दरभंगा. ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के अध्यक्ष नजरे आलम ने कुलाधिपति से ललित नारायण मिथिल विश्ववविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक पर कार्रवाई करने की मांग की है. इसकी प्रतिलिपि लनामिवि कुलपति को भी सौंप दिया है. उसने पत्र के माध्यम से कहा कि दूरस्थ […]

कैंपस- दूरस्थ शिक्षा निदेशक पर कार्रवाई की मांग दरभंगा. ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के अध्यक्ष नजरे आलम ने कुलाधिपति से ललित नारायण मिथिल विश्ववविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक पर कार्रवाई करने की मांग की है. इसकी प्रतिलिपि लनामिवि कुलपति को भी सौंप दिया है. उसने पत्र के माध्यम से कहा कि दूरस्थ शिक्षा निदेशक ने मनमानी तरीके से 24 दिसंबर 2015 को हुई 12 रबी-उल-अव्वल की छुट्टी को रद्द कर अल्पसंख्यकों के साथ नाइंसाफी की है. उन्होने कहा कि इस विभाग से दूसरे समुदाय के लोग भी जुड़े हुए हैं. उनकी भी छुट्टी रद्द होने से उनमें आक्रोश व्याप्त है. इसका कहना कि यह छुट्टी गजेटेड छुट्टी के रुप में घोषित था बावजूद इसके निदेशक ने ऐसी कदम उठायी है. उन्होंने कहा है कि उस दिन अल्पसंख्यक समुदाय पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहवेसल्लम के जन्म दिन के मौके पर इबादत करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >