फर्जी निकला मुंशी से लूट का मामला सूचक ने ही रची साजिश प्लानिंग के तहत किया राशि हड़पने का प्रयास पुलिसिया अनुसंधान में फर्जी निकला मामला दरभंगा. एपीएम थाना क्षेत्र के सिधौली में पेन व्यवसायी के मुंशी के साथ लूट का मामला फर्जी निकला. मुंशी ने स्वयं इसकी साजिश रची थी. कर्ज में डूब जाने के बाद मुंशी मब्बी थाना क्षेत्र के मनियारी निवासी दुखी यादव के पुत्र प्रमोद यादव ने पैसा हड़पने के लिए एक सोची समझी प्लानिंग तैयार की थी. मामले को लेकर प्रमोद को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है. इस विषय पर पूछने पर सिटी एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि घटना के बाद ही कुछ बातें उन्हें सशंकित कर रही थी. अनुसंधान के बाद पूरी सत्यता सामने आ गयी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुंशी के द्वारा बताया गया लूटी गयी बाइक पुलिस के हाथ लगी. बाइक पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था. इस नंबर को जब सर्विलांस पर लिया गया तो मामला परत दर परत खुलता चला गया. श्री राय ने बताया कि मुंशी प्रमोद मवेशी का व्यापार भी करता था. इस व्यवसाय के कारण उसपर कर्ज चढ़ता गया. कोलकाता के एक व्यापारी के 90 हजार सहित शिवधारा तथा उसके एक ग्रामीण के भी हजारों रुपया का वह कर्जदार बन गया. इसीसे निजात पाने के लिए उसने यह नाकाम साजिश की. बता दें कि 11 जनवरी की देर संध्या भगत सिंह चौक स्थित प्रभुनंदन पंजियार के पंजियार पेन में मुंशी के रूप में कार्यरत प्रमोद ने बकाया राशि वसूलने के बाद लौटने के क्रम में उनपर हमला कर रुपया सहित बाइक व मोबाइल लूटने का अज्ञात तीन अपराधियों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाया था. मामले को दर्ज कर सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी थी.
फर्जी निकला मुंशी से लूट का मामला
फर्जी निकला मुंशी से लूट का मामला सूचक ने ही रची साजिश प्लानिंग के तहत किया राशि हड़पने का प्रयास पुलिसिया अनुसंधान में फर्जी निकला मामला दरभंगा. एपीएम थाना क्षेत्र के सिधौली में पेन व्यवसायी के मुंशी के साथ लूट का मामला फर्जी निकला. मुंशी ने स्वयं इसकी साजिश रची थी. कर्ज में डूब जाने […]
