कैंपस- बालश्रम में युवाओं की भूमिका अहम

कैंपस- बालश्रम में युवाओं की भूमिका अहम दरभंगा़. सीएम साइंस कॉलेज में एनएसएस की ओर से मनायी जा रही युवा सप्ताह के तीसरे दिन गुरुवार को बाल श्रम उल्मूलन में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया. हिंदी विभागाध्यक्ष डा. दिनेश प्रसाद साह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए […]

कैंपस- बालश्रम में युवाओं की भूमिका अहम दरभंगा़. सीएम साइंस कॉलेज में एनएसएस की ओर से मनायी जा रही युवा सप्ताह के तीसरे दिन गुरुवार को बाल श्रम उल्मूलन में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया. हिंदी विभागाध्यक्ष डा. दिनेश प्रसाद साह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय समन्वयक डा. आरएन चौरसिया ने कहा कि बालश्रम समस्या के लिए कलंक और अभिशाप है. इसके कारण बच्चों का भविष्य समाप्त हो रहा है. गरीबी, अशिक्षा एवं गैर जिम्मेदार माता-पिता इसके मुख्य कारण है. कार्यक्रम को अशोक कुमार मेहता, डा. रघुनाथ प्रसाद सिंहा सहित 11 स्वयं सेवकों ने संबोधित किया. इसमें शामिल स्वयं सेवकों में से रमण कुमार झा को प्रथम, जूही कुमारी को द्वितीय एवं मो. सोवान को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया. इसके अतिरिक्त ज्योति प्रकाश, अनुराग पुष्पम, गाजिया तरन्नुम को भी चयनित किया गया. चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिये जाने की घोषणा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >