आज से सील होंगे इवीएम

आज से सील होंगे इवीएम बेनीपुर. स्थानीय नगर परिषद चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए स्थानीय प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है. उक्त जानकारी देते हुए निर्वाची अधिकारी सह एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि 12 जनवरी से लहेरियासराय कमला नेहरु लाइब्रेरी में वार्ड 1-15 तक के ईवीएम को सील किया जायेगा. […]

आज से सील होंगे इवीएम बेनीपुर. स्थानीय नगर परिषद चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए स्थानीय प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है. उक्त जानकारी देते हुए निर्वाची अधिकारी सह एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि 12 जनवरी से लहेरियासराय कमला नेहरु लाइब्रेरी में वार्ड 1-15 तक के ईवीएम को सील किया जायेगा. वार्ड 16-29 का 13 जनवरी को इस दौरान सभी प्रत्याशी स्वयं या अपने प्रतिनिधि को वाहां तैनात कर अपने एवं प्रतीक चिह्न की जांच कर सकते हैं. इसी दौरान उन्होंने क्षेत्र में हो रहे आचार संहिता के उल्लंघन के सवाल के जबाव मे कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी के द्वारा चुनाव प्रचार करने तथा प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को धमकाने व किसी प्रकार का प्रलोभन की शिकायत मिलेगा तो संबंधित प्रत्याशियों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप की कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि क्षेत्र में निवर्त्तमान पार्षद द्वारा पूर्व के स्वीकृत चापाकल देकर लोगों को अपने पक्ष में करने की चर्चा जोड़ो पर है. तरंग प्रतियोगिता संपन्न फ ोटो- 25 व 26परिचय- कायक्रम को संबोधित करते बीइओ एवं भाग लेते छात्र छात्राएं बेनीपुर : स्थानीय कर्पूरी नागार्जुन स्टेडियम में सोमवार को प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने दीप जलाकर किया. बच्चों को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री झा ने कहा कि छात्र जीवन मेें सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद होना भी आवश्यक है. इसलिए राज्य स्तरीय सब जूनियर स्पोर्ट्स मिट के तहत तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसमें चयनित छात्र छात्राओं को जिलास्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भेजा जायेगा. इस दौरान 400 मीटर दौड़ में रानी कुमारी, पलट मुखिया, 100 मीटर में रानी कुमारी, नीतीश कुमार झा, ऊंची कूद में नीतीश कुमार, नीतू कुमारी, कविता लेखन प्रतियोगिता में सुमन कुमारी, गौतम कुमार तथा निबंध प्रतियोगिता में साधना कुमारी एवं आलोक कु मार, क्विज में सुभव कुमार, पूजा कुमारी सहित कुल 24 छात्र छात्राओं का चयन किया गया. वहीं इस दौरान बीइओ उत्तम प्रसाद ने पांच विद्यालय के उत्तम विधि व्यवस्था साफ सफाई एवं पठन पाठन में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले प्रधानाध्यापकों को पाग चादर से सम्मानित किया गया. जिसमेें मध्य विद्यालय रढियाम के श्याम कांत राय, मध्यविद्यालय हाविभौआर के सुनील कुमार चौधरी, मध्य विद्यालय श्रीपुर जगत के अमरेंद्र कुमार झा, प्राथमिक विद्यालय कन्या बेनीपुर के शुभद्रा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय संनगाही मुसहरी के अलीमुद्दीन शामिल थे. इस दौरान पूर्व मुखिया प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह, दुखी प्रसाद यादव, पूर्व जिप सदस्य विष्णु देव पासवान, आरपी राम नरेश यादव, सुधाकर लाल, सीआरसी मो. जकीइमाम, डा. पिंकी, जयचंद्र झा, अरुण कुमार यादव सहित सभी संकुल समन्वयक एवं संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >