प्रथम पेज के लिए ::सकतपुर के लगमा में शिक्षक की ईंंट पत्थर से कुच कर हत्या फोटो::::::8,9,10,11परिचय : रोते बिलखते मृतक के परिजन, पुलिस गिरफ्त में पूर्व विधायक प्रभाकर चौधरी, खोजी कुत्ता की मदद से जांच करती पुलिस, घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते डीएसपी समेत अन्य अधिकारी. मनीगाछी से जदयू के पूर्व विधायक समेत चार को किया नामजद पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार एसएसपी के पहुंचने के बाद शव को उठाने दिया ग्रामीण तारडीह (दरभंगा). सकतपुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव में शुक्रवार की रात गांव के ही कुछ लोगों ने ईंट पत्थर से कुच कर एक शिक्षक की हत्या कर दी. इस घटना में मनीगाछी से जदयू के पूर्व विधायक समेत चार लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार भी कर लिया. आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर एसएसपी ने शनिवार की दोपहर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है.जानकारी के अनुसार सकतपुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव स्थित हुलेश्वरनाथ मंदिर के पास अनधिकृत रूप से संचालित डीजल-पेट्रोल की दुकान के पास से शनिवार की सुबह क्षत विक्षत शव को लोगों ने देखा. यह शव गांव के ही स्व. योगानंद चौधरी के पुत्र सह संस्कृत विद्यालय चनौर के शिक्षक मदन मोहन चौधरी (40) की थी़ मृतक के सिर एवं शरीर पर बुरी तरह ईंट पत्थर से कुचकर हत्या करने के निशान थे़ सुबह में लाश देखते ही परिवार के लोगों के साथ-साथ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. घटना स्थल पर पहुंचे सकतपुर, अलीनगर, मनीगाछी, बहेड़ा थाना की पुलिस के साथ साथ इंस्पेक्टर राजनारायण सिंह एवं डीएसपी अंजनी कुमार सिंह के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद भी शव को उठाने नहीं दिया. ग्रामीण इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी किये जाने के बाद ही शव को उठाने देने की मांग पर अड़े थे. बाद में एसएसपी एके सत्यार्थी ने घटनास्थल पर पहुंचकर चार नामजदों में से एक पूर्व विधायक प्रभाकर चौधरी को गिरफ्तार कराया, इसके बाद ग्रामीण वहां से लाश को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिये.यह है आरोपमृतक के बहनोई मोहन चौधरी ने पुलिस को दिये फर्द बयान में कहा है कि शुक्रवार की शाम गांव के ही किशोर चौधरी, सुनील चौधरी, राघवेन्द्र झा आदि उन्हें बुलाकर ले गये. गांव में ही डीजल एवं पेट्रोल की दुकान के अंदर पहले खिलाया पिलाया, इसके बाद वहां से पीटना शुरू कर दिया. दुकान के बाहर इन लोगों ने ईंट पत्थर से सिर एवं चेहरे को पूरी तरह से कुचकर हत्या कर दी. बयान में यह कहा गया है कि ये सभी पूर्व विधायक प्रभाकर चौधरी के आदमी हैं. पूर्व विधायक भी घटना के समय मौजूद थे. मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी का चयन गांव के ही संस्कृत उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति के द्वारा किये जाने के बाद से ही ये लोग उनके पीछे पड़े हुए थे. ये लोग नहीं चाहते थे कि इसकी बहाली हो. अपने लोगों की बहाली शिक्षिका के पद पर कराना चाहते थे. इस मामले में न्यायालय में भी मामला चल रहा है. इधर, ग्रामीणों के आक्रोश एवं मृतक के बहनोई के बयान पर पुलिस ने एसएसपी से निर्देश मिलते ही पूर्व विधायक प्रभाकर चौधरी को गिरफ्तार कर लहेरियासराय थाना ले गयी. बता दें कि पूर्व विधायक श्री चौधरी मनीगाछी से विधायक रहे हैं. इधर पुलिस ने इस मामले में शामिल नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है. वहीं डॉग स्कवाड की मदद से घटना के कारणों एवं इसमें संलिप्त अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में जुट गयी है.
प्रथम पेज के लिए ::सकतपुर के लगमा में शक्षिक की ईंंट पत्थर से कुच कर हत्या
प्रथम पेज के लिए ::सकतपुर के लगमा में शिक्षक की ईंंट पत्थर से कुच कर हत्या फोटो::::::8,9,10,11परिचय : रोते बिलखते मृतक के परिजन, पुलिस गिरफ्त में पूर्व विधायक प्रभाकर चौधरी, खोजी कुत्ता की मदद से जांच करती पुलिस, घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते डीएसपी समेत अन्य अधिकारी. मनीगाछी से जदयू के पूर्व विधायक समेत चार […]
