लापरवाही के िखलाफ अभिभावकों का हंगामा

विद्यालय प्रधान पर लगाया छात्रवृत्ति राशि वितरण नहीं करने का आरोप गौड़ाबौराम : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय हिन्दी बगरासी के छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति की राशि का वितरण नहीं किये जाने व शिक्षकों के ससमय व नियमित नहीं आने को लेकर बुधवार को अभिभावकों ने जमकर हो-हंगामा किया. शिक्षा समिति के अध्यक्ष नागेश्वर राम […]

विद्यालय प्रधान पर लगाया छात्रवृत्ति राशि वितरण नहीं करने का आरोप

गौड़ाबौराम : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय हिन्दी बगरासी के छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति की राशि का वितरण नहीं किये जाने व शिक्षकों के ससमय व नियमित नहीं आने को लेकर बुधवार को अभिभावकों ने जमकर हो-हंगामा किया.
शिक्षा समिति के अध्यक्ष नागेश्वर राम ने बिना स्वृकिति के ही अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की हाजिरी काटते हुए इसकी सूचना बड़गांव ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बड़गांव पुलिस विद्यालय पहुंची. अभिभावकों एवं शिक्षा समिति के सदस्यों से वार्त्ता कर विद्यालय संचालन शुरु करवाया. एएसआई ने मोबाईल से प्रधानाध्यापक से बात की.
ग्रामीण दिलीप शर्मा, अजय सिंह, लक्ष्मण चौपाल, मिथिलेश मुखिया, श्याम शर्मा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक बिना सूचना के ही महीनों गायब रहते हैं. मात्र दो-तीन शिक्षक ही उपस्थित रहते हैं. यहां तक की मध्याहृन भोजन भी बंद रहता है. यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं हुई तो मजबूरन आंदोलन किया जायेगा.
इधर मुखिया मीना देवी ने बताया कि विद्यालय की समस्या की शिकायत कई बार की गई, परन्तु विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है. वहीं प्रधानाध्यपक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ ने छात्रवृत्ति की राशि वितरण का निर्देश अब तक नहीं दिया है, इस लिए वितरण नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >