पंचतत्व में विलीन हुई पूर्व मेयर की पत्नी

पंचतत्व में विलीन हुई पूर्व मेयर की पत्नी मंत्री मदन सहनी ने दी श्रद्धांजलिदरभंगा : दरभंगा नगर निगम के पूर्व डिप्टीमेयर प्रबोध कुमार सिंहा की पत्नी प्रो. रेणू सहाय का अंतिम संस्कार बुधवार को शुुभंकरपुर स्थित सतिहारा मे किया गया. मुखाग्नि पुत्री प्रणीत सिंहा ने दी. ज्ञात हो कि श्रीमति सहाय एमएलएसएम कॉलेज में मनोविज्ञान […]

पंचतत्व में विलीन हुई पूर्व मेयर की पत्नी मंत्री मदन सहनी ने दी श्रद्धांजलिदरभंगा : दरभंगा नगर निगम के पूर्व डिप्टीमेयर प्रबोध कुमार सिंहा की पत्नी प्रो. रेणू सहाय का अंतिम संस्कार बुधवार को शुुभंकरपुर स्थित सतिहारा मे किया गया. मुखाग्नि पुत्री प्रणीत सिंहा ने दी. ज्ञात हो कि श्रीमति सहाय एमएलएसएम कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग में प्राध्यापिका थी. आज सुबह में पूर्व मेयर सह राजद नेता ओमप्रकाश खेडि़या मिट्ठू, पूर्व नगर अभियंता सुशील कुमार, पूर्व राजस्व अधिकारी इंद्रभूषण प्रसाद, नगर अभियंता रतन किशोर, अमरेश्वरी चरण सिंहा, प्रो. ब्रह्मदेव प्रसाद कार्यी, प्रो. सतीश कुमार सिंंह, शंभु अगेही सहित कई लोगों ने उनके आवास पर आकर पुष्पांजलि दी. राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा. मदन मोहन झा ने भी प्रो. सहाय के निधन पर शोक व्यक्त किया. दूसरी ओर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने डा. ओंकार प्रसाद सिंह अध्यक्षता में शोकसभा की. इस मौके पर डा. किरण शंकर प्रसाद, डा. आइसी वर्मा, कृ ष्ण कुमार श्रीवास्तव, अमिताभ कुमार सिंहा, उपेंद्र कु मार सिंहा ने श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >