\\\\टं३३ी१त्र/ू/रबिना डिग्री के ऑपरेशन करते झोलाछाप चिकित्सक धराया, हड़कंप \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो::::31परिचय : बिरौल पुलिस की गिरफ्त में झोलाझाप डॉक्टर डिग्रीधारक चिकित्सक का बोर्ड लटका चला रहे थे गोरखधंधाडीएसपी की छापामारी में सामने आया मामलाकुशेश्वरस्थान/बिरौल: सोहरबाघाट स्थित गिरजितिया चौक पर झोला छाप चिकित्सक को एसडीओ ने रंगेहाथों दबोच लिया. जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात डीएसपी सुरेश कुमार ने गुप्त सूचना पर मां दुर्गा स्वास्थ्य केन्द्र सेवा सदन पर छापामारा. इसमें बिना डिग्री के उपचार कौन कहे ऑपरेशन सरीखे गंभीर काम को अंजाम देते हुए छापामारी दल ने झोलाछाप चिकित्सक को पकड़ लिया. इस बीच चार महिला का वह ऑपरेशन कर चुका था. एक महिला का ऑपरेशन किया जा रहा था. एसडीओ ने एक्स-रे मशीन और ऑपरेशन में प्रयुक्त होनेवाली सामग्री में कैंची, कॉर्टन, स्टोवलाईट सहित अन्य सामान बरामद किया. डीएसपी श्री कुमार ने कुशेश्वरस्थान पीएचसी प्रभारी डा. बीपी झा और बीडीओ विवेक रंजन को बुलाकर ऑपरेशन सामग्री को सीज किया. पीएचसी प्रभारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हो रही है. बतो दंे कि कुशेश्वरस्थान के सोहरबा घाट स्थित मां दुर्गा सेवा सदन में बिना डिग्र के ही एक महिला और एक पुरूष दोनांे डिग्री धारक डा. आलोक कुमार के नाम का अस्पताल के आगे बोर्ड लगाकर यह फर्जी धंधा चला रहे थे. इस पर बिरौल पुलिस की नजर करीब पंद्रह दिनो से थी. मंगलवार की रात डीएसपी को गुप्त सुचना मिली तो वे तुरंत दल-बल के साथ छापामारी करने निकल पड़े. इस दौरान डीएसपी को पता चला कि महिला प्रसव केन्द्र के नाम पर ऑपरेशन किया जा रहा है.डीएसपी सुरेश कुमार के पूछताछ के दौरान हिरासत में लिये गये आरोपित एक फर्जी डाक्टर बेगूसराय जिला के कुम्हरटोली की शीला कुमारी दूसरे ने खुद को समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर के तपेश्वर सिंह उर्फ लालबाबू बताया.उल्लेखनीय है कि शहर से मीलांे दूर इस ग्रामीण इलाके में बिना डिग्री के कई झोला छाप चिकित्सक रोगियों का इलाज करते हैं. उन्हें दवायें तो देते ही हैं, ऑपरेशन तक कर डालते हैं. इस वजह से आये दिन लोगों क ी जान तक चली जाती है. कई विकलांग हो जाते हैं या फिर जीवन भर के लिए किसी गंभीर समस्या की जाल में फंस जाते हैं. इधर, शालू देवी और तेतरी देवी ने बताया कि प्रसव कराने पहुंची थी. तीन हजार फीस के लिए बताया गया. वहीं इन मरीजों को जब बाद में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने डीएमसीएच भेजने की कोशिश की तो वे लोग वहां जाने से इंकार कर गयी. इधर इस कार्रवाई से झोलाछाप चिकित्सकों में हड़ंकप मच गया है.
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रबिना डग्रिी के ऑपरेशन करते झोलाछाप चिकत्सिक धराया, हड़कंप
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रबिना डिग्री के ऑपरेशन करते झोलाछाप चिकित्सक धराया, हड़कंप \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो::::31परिचय : बिरौल पुलिस की गिरफ्त में झोलाझाप डॉक्टर डिग्रीधारक चिकित्सक का बोर्ड लटका चला रहे थे गोरखधंधाडीएसपी की छापामारी में सामने आया मामलाकुशेश्वरस्थान/बिरौल: सोहरबाघाट स्थित गिरजितिया चौक पर झोला छाप चिकित्सक को एसडीओ ने रंगेहाथों दबोच लिया. जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात डीएसपी […]
