किसान सलाहकारों ने किया अनुश्रवण

किसान सलाहकारों ने किया अनुश्रवण हनुमाननगर: बीडीओ पंकज कुमार के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के सभी विकास मित्रों, ग्रामीण आवास सहायकों तथा किसान सलाहकारों के द्वारा संबंधित पंचायत के दो विद्यालय एवं एक आंगनवाड़ी केन्द्र का विशेष स्वच्छता अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों का अनुश्रवण किया गया.शिविर लगाकर बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच हनुमाननगर […]

किसान सलाहकारों ने किया अनुश्रवण हनुमाननगर: बीडीओ पंकज कुमार के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के सभी विकास मित्रों, ग्रामीण आवास सहायकों तथा किसान सलाहकारों के द्वारा संबंधित पंचायत के दो विद्यालय एवं एक आंगनवाड़ी केन्द्र का विशेष स्वच्छता अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों का अनुश्रवण किया गया.शिविर लगाकर बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच हनुमाननगर : स्थानीय पीएचसी प्रभारी डॉ़ कैलाश कारक के निर्देश पर शिविर लगाकर क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या-22 के पोषक क्षेत्र के 45 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ. कमलेश कुमार राय के साथ दो एएनएम तथा आंगनवाड़ी सेविका रेखा देवी मौजूद थी.पोलियो को ले सुपवाईजरों की हुई बैठक हनुमाननगर : प्र्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हनुमान नगर के प्रभारी चिकित्सक डॉ़ कैलाश कारक के निर्देश पर आगामी 17 जनवरी 2016 से शुरू होने वाली पोलियो चक्र को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के पोलियो सुपरवाईजर की बैठक की गयी. बैठक में उपस्थित विनय राय, राजेश्वर साफी, गणेश प्रसाद सिन्हा, अशोक राम, विपिन मिश्र सहित कुल सात सुपरवाईजर को डॉ़ दीपक कुमार द्वारा भारत को पोलियो मुक्त बनाने संबंधी कई सुझाव दिये गये. साथ ही यह भी कहा गया कि अगले मंगलवार को होने वाली बैठक में सभी सुपरवाईजर की उपस्थिति अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >