अब 12 जगहों पर ही लगेंगे फुटपाथी दुकानें

अब 12 जगहों पर ही लगेंगे फुटपाथी दुकानें वेडरों के साथ बैठक में प्रशासन ने किया स्थल चयन फोटो संख्या- 20परिचय- वेंडरों के साथ बैठक में मौजूद नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह व अन्य अधिकारी प्रतिनिधि, दरभंगा सड़क किनारे जहां-तहां फुटपाथी दुकानें अब नहीं लगेंगी. कादिराबाद से लहेरियासराय तक प्रशासन ने 12 वेंडिंग जोन चिह्नित […]

अब 12 जगहों पर ही लगेंगे फुटपाथी दुकानें वेडरों के साथ बैठक में प्रशासन ने किया स्थल चयन फोटो संख्या- 20परिचय- वेंडरों के साथ बैठक में मौजूद नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह व अन्य अधिकारी प्रतिनिधि, दरभंगा सड़क किनारे जहां-तहां फुटपाथी दुकानें अब नहीं लगेंगी. कादिराबाद से लहेरियासराय तक प्रशासन ने 12 वेंडिंग जोन चिह्नित कर लिया है. इन स्थानों को शीघ्र विकसित कर वहां फुटपाथी दुकानदारों को शिफ्ट किया जायेगा. मंगलवार को नगर निगम के सभाकक्ष में नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. इन 12 जगहों का हुआ चयनप्रशासनिक अधिकारियों एवं वेंडिंग सदस्यों के साथ हुई बैठक में टाउन हॉल के पीछे, हसनचक स्थित पार्किंग स्थल के पीछे, होमगार्ड कार्यालय परिसर, शास्त्री चौक के उत्तर, बहुद्देश्यीय भवन के निकट, चूनाभट्ठी, दोनार गुमटी के पूरब, कर्पूरी चौक, सैदनगर, बलभद्रपुर ओपी के निकट, लहेरियासराय चट्टी चौक एवं राज हास्पीटल परिसर का चयन किया गया. इन 12 वेंडिंग जोनों में 1084 फुटपाथी दुकानदार अपनी दुकानें चलायेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम के अभियंता दो दिनों में उन सभी स्थलों की जांच कर नक्शा प्रारूप सुपुर्द करेंगे. इसके बाद उन स्थलों को विकसित कर शीघ्र ही फुटपाथी दुकानदारों को वहां शिफ्ट किया जायेगा. बैठक में सदर अनुमंडलाधिकारी गजेंद्र प्रसाद सिंह, सिटी एसपी हरकिशोर राय, सिटी मैनेजर नरोत्तम कुमार, नगर अभियंता रतन किशोर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गजानन वृजराजका, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सहित आरके दत्ता, बैजूशंकर गिरि, प्रकाश चंद्र मिश्र, जितेंद्र कुमार, विश्वनाथ भगत, अर्जुन साह, सोमनी देवी, नीलम देवी, पानो मसोमात, बिरजू यादव, शिवनाथ, पप्पू साह, मो ओबैदुल्लाह सहित दर्जनों फुटपाथ दुकानदार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >