कैंपस- इंटरमिडिएट का परीक्षा प्रपत्र 31 से होगा जमा दरभंगा : सीएम कॉलेज प्रशास ने अंतर स्नातक कला एवं वाणिज्य सत्र 2014-16 के छात्रों का परीक्षा प्रपत्र जमा करने की तिथि घोषित कर दी है. प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र कु मार चौधरी के अनुसार बगैर विलंब शुल्क के 31 दिसंबर से संकायवार एवं क्रमांकानुसार 100-100 छात्रों का परीक्षा प्रपत्र 5 जनवरी 2016 तक कॉलेज मेें जमा लिया जायेगा. पंजीयन का वितरण 30 दिसंबर से किया जायेगा. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रपत्र जमा करने के लिए छात्रों को अन्य कागजातों के अलावा ई-मेल आईडी, बैंक खाता की आईएफएससी कोड सहित पासबुक की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है. विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे भौतिकी के शिक्षकदरभंगा : लनामिवि क्षेत्रान्तर्गत मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा के भौतिकी विभाग के शिक्षक डा. अवधेश प्रसाद यादव को 103 वें भारत विज्ञान कांगे्रस सम्मेलन 2016 में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए मैसूर विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया गया है. डा. यादव के साथ उक्त कॉलेज के भौतिकी प्रतिष्ठा के दस छात्र भी साइंस कांग्रेस में भाग लेने जायेंगे. इस वर्ष का विज्ञान सम्मेलन मैसूर विवि मेें 3-7 जनवरी तक आयोजित होगी. डा. यादव मोबाइल फोन में स्मार्ट एरियल का उपयोग विषय से संबंधित शोध पत्र का वाचन भाग लेनेवाले सम्मेलन में करेंगे.
कैंपस- इंटरमिडिएट का परीक्षा प्रपत्र 31 से होगा जमा
कैंपस- इंटरमिडिएट का परीक्षा प्रपत्र 31 से होगा जमा दरभंगा : सीएम कॉलेज प्रशास ने अंतर स्नातक कला एवं वाणिज्य सत्र 2014-16 के छात्रों का परीक्षा प्रपत्र जमा करने की तिथि घोषित कर दी है. प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र कु मार चौधरी के अनुसार बगैर विलंब शुल्क के 31 दिसंबर से संकायवार एवं क्रमांकानुसार 100-100 छात्रों […]
