राजद जिलाध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में गहमागहमी

दरभंगा : राजद के जिलाध्यक्ष पदद के चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गयी है. कई प्रखंडों में नये प्रखंड अध्यक्ष के निर्वाचित होने से इसके आसार बन रहे हैं. जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों में निवर्त्तमान जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव एवं रामचंद्र यादव की चर्चा है. दोनों खेमों में अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान शुरू […]

दरभंगा : राजद के जिलाध्यक्ष पदद के चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गयी है. कई प्रखंडों में नये प्रखंड अध्यक्ष के निर्वाचित होने से इसके आसार बन रहे हैं. जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों में निवर्त्तमान जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव एवं रामचंद्र यादव की चर्चा है. दोनों खेमों में अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान शुरू है.

ज्ञात हो कि राजद के जिला संगठन में चल रही खेमेबाजी से इस आशय को हवा मिल रही है. चर्चा है कि बहादुरपुर प्रखंड के अंदामा गांव निवासी रामचंद्र यादव ने वर्तमान जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव को चुनौती देते हुए अपनी दावेदारी पेश करने का मन बनाया है. इसकी सुगबुगाहट बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में दिखी.

समानांतर प्रखंड अध्यक्ष का चयन कर रामचंद्र यादव ने अपनी मंशा जाहिर की है. जबकि दूसरे खेमे के प्रत्याशी इंद्रमोहन सिंह को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्ति का प्रमाण पत्र भी निर्वाची पदाधिकारी ने दे दिया हे. सूत्रों की मानें तो निवर्तमान जिलाध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने के प्रयास चल रहे हैं. चर्चा है कि अगर बात नहीं बनी तो मतदान कराकर फैसला कराया जायेगा. निवर्तमान जिलाध्यक्ष पर कद्दावर राजद नेता का हाथ होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >