बीपीएल में शामिल करने के लिए जल्द करें सर्वेक्षण

दरभंगा : मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने डीएम से मिलकर अनुसूचित जाति के लोगों का नाम बीपीएल सूची से बाहर रहने के कारण कई योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष बीपीएल में शामिल करने के लिए सर्वेक्षण कराने का प्रावधान है, बावजूद इसके […]

दरभंगा : मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने डीएम से मिलकर अनुसूचित जाति के लोगों का नाम बीपीएल सूची से बाहर रहने के कारण कई योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की है.

उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष बीपीएल में शामिल करने के लिए सर्वेक्षण कराने का प्रावधान है, बावजूद इसके वर्ष 2011-12 के बाद यह सर्वेक्षण किसी प्रखंडों में नहीं कराया गया है. इसके कारण हजारों परिवार बीपीएल सूची में शामिल नहीं हो सके हैं. इसकी वजह से इस कोटि के इंदिरा आवास योजना का लाभ इन्हें नहीं मिल पा रहा है. इस कारण ये लेाग नरेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >