कैंपस .. नैक को ले कुलपति ने की अधिकारियों के साथ बैठक दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के कुलपति डॉ देवनारायण झा की अध्यक्षता में सोमवार को विवि के अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक उनके कार्यालयीय कक्ष में हुई. बैठक में 9-12 फरवरी तक होने वाली नैक टीम के निरीक्षण के बाबत विवि की ओर से की जा रही तैयारी की समीक्षा की गयी. जिस स्तर से कमी हो रही है उसमें गति लाने का निर्देश दिया गया. वहीं सभी अधिकारियों के स्तर से एक दूसरे को सहयोग देते हुए तैयारी क बाबत कामों को पूरा करने को कहा गया. इसके अलावा संभावित दीक्षांत समारोह एवं प्रस्तावित सीनेट की बैठक की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया गया. परीक्षा नियंत्रक को भी कुलपति ने संभावित दीक्षांत की आयोजन को ले किये जाने वाली तैयारी में हो रही परेशानी को शीघ्र समाप्त कर पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में कुलसचिव डा सुरेश्वर झज्ञ, सीसीडीसी डा. शिवलोचन झा, प्रकाशन अधिकारी डा. विमल नारायण ठाकुर, डा. अवधेश चौधरी, डा. उमेश झा, नरोत्तम मिश्रा आदि मौजूद थे.
कैंपस .. नैक को ले कुलपति ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कैंपस .. नैक को ले कुलपति ने की अधिकारियों के साथ बैठक दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के कुलपति डॉ देवनारायण झा की अध्यक्षता में सोमवार को विवि के अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक उनके कार्यालयीय कक्ष में हुई. बैठक में 9-12 फरवरी तक होने वाली नैक टीम के निरीक्षण के बाबत विवि की ओर […]
