पुलिस करायेगी मुन्नी देवी व संतोष झा के रश्तिे की जांच

पुलिस करायेगी मुन्नी देवी व संतोष झा के रिश्ते की जांच बहेड़ी पश्चिम के पंसस ने मार्च में किया था अनशन, मुन्नी देवी के बारे में कहा था वह है संतोष की बहन बहेड़ी. प्रमुख मुन्नी देवी गया जेल में बंद मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष झा की बहन है या नहीं, इसे सुलझाने में पुलिस […]

पुलिस करायेगी मुन्नी देवी व संतोष झा के रिश्ते की जांच बहेड़ी पश्चिम के पंसस ने मार्च में किया था अनशन, मुन्नी देवी के बारे में कहा था वह है संतोष की बहन बहेड़ी. प्रमुख मुन्नी देवी गया जेल में बंद मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष झा की बहन है या नहीं, इसे सुलझाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं. एसएसपी ने इंजीनियर दोहरे हत्या कांड में बुलाई गयी प्रेस कान्फ्रेंस में इसी बात की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि मुन्नी देवी, संतोष झा की बहन है कि नहीं इसकी जांच की जा रही है.इधर, पुलिस ने मुन्नी के रिस्ते के देवर पिंटु की गिरफ्तारी दिखा दिया तथा मुन्नी के पति संजय लाल देव की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में छापेमारी कर रही है. हकीकत यह है कि मुन्नी देवी अतिपिछड़ा वर्ग के कोटे से प्रखंड प्रमुख है. बहेड़ी पश्चिम के पंसस बैघनाथ यादव ने उन्हें ब्राह्मण बताते हुए साक्ष्य के साथ पदच्यूत करने की मांग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होने पर 11 मार्च 2015 को प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन किया था. अनशन के तीसरे दिन सदर एसडीओ डा. गजेन्द्र प्रसाद सिंह ने एक हफ्ते के भीतर प्रमुख की जाति का मामला सुलझाने का आश्वासन देकर अनशन तुरवा दिया लेकिन अभी तक यह मामला प्रशासन नहीं सुलझा पायी है. पसस श्री यादव के अनुसार मुन्नी देवी शिवहर जिला के पुरनहिया थाना के दोस्तिया गांव के चंद्रशेखर झा एवं रुकमिणी देवी की बेटी है. उनके पास मुन्नी का जन्म, शैक्षणिक योग्यता एवं अंतरजातीय विवाह से लेकर प्रमुख के नामांकन पत्र तक के प्रमाण मौजूद हैं. इसी को लेकर उन्होंने उन्हें पदच्यूत करने की मांग को लेकर अनशन किया था. लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इस बीच प्रमुख मुन्नी देवी ने भी अपने आप को एपीएम थाना के मनोरथा गांव के लालबाबू लाल देव की बेटी होने सहित अन्य प्रमाण पत्र भी प्रशासन को उपलब्ध करा दिया था. जिसमें उसने अपनी जन्म तिथि तीन नवम्बर 1985 है. शिवराम गांव के संजय लाल देव से विवाह की तिथि 02 मई 2007 दर्शाया है. इसको लेकर उन्होंने सभी प्रमाण पत्र प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >