चार प्रखंडों में 31 तक बांटे डीजल अनुदान राशि : डीएओ

चार प्रखंडों में 31 तक बांटे डीजल अनुदान राशि : डीएओ लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत अन्य प्रखंडों में 3 करोड़ से अधिक की राशि वितरित बहादुरपुर . जिला कृषि पदाधिकारी राम किशोर राय ने चार प्रखंडों में लंबित डीजल अनुदान की राशि 31 दिसंबर तक वितरित करने का सख्त निर्देश दिया है. जारी […]

चार प्रखंडों में 31 तक बांटे डीजल अनुदान राशि : डीएओ लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत अन्य प्रखंडों में 3 करोड़ से अधिक की राशि वितरित बहादुरपुर . जिला कृषि पदाधिकारी राम किशोर राय ने चार प्रखंडों में लंबित डीजल अनुदान की राशि 31 दिसंबर तक वितरित करने का सख्त निर्देश दिया है. जारी निर्देश में चारों प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी को अनुदान की राशि वितरण कर रिपोर्ट देने की बात कही गयी है. उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ डीएम को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई करने की अनुशंसा की जायेगी. मालूम हो कि श्री राय ने बताया कि जिले के सिंहवाड़ा, जाले, अलीनगर एवं हनुमानगर प्रखंड में डीजल अनुदान की राशि वितरण में लक्ष्य के अनुरूप नहीं किया जा सका है. इन प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी व कृषि समन्वयकों को 31 दिसंबर तक डीजल अनुदान की राशि वितरण नहीं की गयी तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में 4 करोड़ 61 लाख रुपये डीजल अनुदान मद में आवंटित किया गया है, जिसमें से 3 करोड़ 67 लाख रुपये को कोषागार से निकासी कर ली गयी है. कृषि विभाग के अनुसार अभी तक विभिन्न प्रखंडों में 3 करोड़ 20 लाख रुपये किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >