कट्टा समेत शातिर को किया गिरफ्तार

दरंभगा : सड़क निमार्ण कंपनी के दो अभियंता की हत्या के बाद जिला की पुलिस हरकत में आ गयी है. इसको लेकर एसएसपी एके सत्यार्थी ने टीम गठित कर दिया है. गठित टीम ने जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी है. सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने लहेरियासराय थाना पर प्रेस वार्ता में तीन मामले का […]

दरंभगा : सड़क निमार्ण कंपनी के दो अभियंता की हत्या के बाद जिला की पुलिस हरकत में आ गयी है. इसको लेकर एसएसपी एके सत्यार्थी ने टीम गठित कर दिया है. गठित टीम ने जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी है.

सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने लहेरियासराय थाना पर प्रेस वार्ता में तीन मामले का उद्भेदन करने की बात कही. उन्हांेने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव निवासी भाग्य नारायण मिश्रा के पुत्र सुधाकर मिश्र उर्फ लालटून के घर से एक कट्टा तथा दो कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार अपराधी पर बहादुरपुर थाना में कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसमें काण्ड संख्या 185/2004,219/07,233/08,198/08,एवं 309/2014 शामिल है. वर्ष 2004 में कबीलपुर के रमेश झा उर्फ गार्ड साहब के पुत्र फून्नू झा को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.
इस मामले में यह जेल भी जा चुका है़ वहीं दूसरा मामला भालपट्टी ओपी काण्ड संख्या 206/14 लूट से संबंधित है. जिसमें सीतामंढी जिला के नानपुर थाना के भाउर गांव निवासी मोहन पंडित के पुत्र शंकर पंडित से लूटा हुआ दो मोबाइल बरामद किया गया है़
उक्त अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है़ इसको लेकर जमालपुर थाना क्षेत्र के गौरामान सिंह के नवल किशोर सिंह के पुत्र अमर कुमाार सिंह ने ओपी मे प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ जिसमंे सैमसंग दो मोबाइल,सोने का चेन,सोने का हनुमानी,अंगूठी एवं 15000 हजार रूपये लूटने का मामला दर्ज किया गया था.
डीएसपी श्री अहमद ने इसके अलावा तीसरे मामले का भी उदभेदन किया है़ न्यू दिल्ली के अशोका रोड भगवान दास के पुत्र घर्मवीर गर्ग का लीभा गाडी एच आर 08आर 3101 सिंहवारा थाना क्षेत्र के लालपर ुगांव निवासी शत्रुध्न मडंल के पुत्र राकेश मडंल ने गाड़ी मांग कर लाया था़ बाद में सदर थाना क्षेत्र के तूका गांव निवासी स्व.उमेश चन्द मिश्र के पुत्र प्रभाश कुमार मिश्र के हाथ 3लाख 75 हजार रुपये में बेच दिया था.
इसको लेकर श्री गर्ग ने पार्लियामेंन्ट थाना र्मं एसडीई 438/15 दर्ज कराया था़ डीएसपी श्री अहमद ने कहा कि फिलहाल गाड़ी बरामद कर लिया गया है़ टीम में प्रशिक्षु डीएसपी रश्मि, लहेरियासराय थानाध्यक्ष जेपी सिंह,बहादुरपुर थानाध्यक्ष डीएन मडंल,बेंता आपी अध्यक्ष सुरेश पासवान आदि को लगााया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >