एक माह में शक्षिा व स्वास्थ्य में दिखने लगेगा सुधार : डीएम

एक माह में शिक्षा व स्वास्थ्य में दिखने लगेगा सुधार : डीएम किसानों से खेत में जाकर ली खाद बीज की जानकारीचौर में झोपड़ी में खुले चाय दुकान पर रुककर की बात कुशेश्वरस्थान. डीएम बालमरूगन डी एवं बीएसबीसीसी के एमडी गंगा कुमार ने द्वीप प्रज्जविलत कर बरना गांव स्थित अकबरी बेगम मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित […]

एक माह में शिक्षा व स्वास्थ्य में दिखने लगेगा सुधार : डीएम किसानों से खेत में जाकर ली खाद बीज की जानकारीचौर में झोपड़ी में खुले चाय दुकान पर रुककर की बात कुशेश्वरस्थान. डीएम बालमरूगन डी एवं बीएसबीसीसी के एमडी गंगा कुमार ने द्वीप प्रज्जविलत कर बरना गांव स्थित अकबरी बेगम मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मुफ्त स्वास्थय जांच शिविर का उद्घाटन रविवार को किया.ट्रस्ट के अध्यक्ष मो. इजहारूल हक ने डीएम, एमडी,डीडीसी विवेकानंद झा,सीएस राम सिंह,एसडीओ मो.सफीक ,डा.प्रभात रंजन व डा.प्रतिभा आनंद सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत किया. अपने संबोधन में डीएम ने कहा की शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर पदाधिकारी की टीम लगातार भ्रमण कर रही है. विद्यालयों का नियमति संचालन, समय से शिक्षकों की उपस्थिति में आम लोगों का सहयोग जरूरी है. यह लोगों की भी जवाबदेही भी बनती है. वहीं एक महीने के अन्दर अन्दर व्यवस्थाओं में हद तक सुधार का आश्वासन लोगों को दिया. साथ ही अगले माह में कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाके में विकास शिविर लगाये जाने तथा शिविर में जिला के सभी अधिकारियों के मौजूद रहने की बात कही. साथ ही बिजली से वंचित गांव में विद्युतीकरण व स्वचछ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण करने वालों को एक सप्ताह के अन्दर राशि भुगतान करने की बात कही. कार्यक्रम स्थल के बगल में बने सरकारी उप स्वास्थय केन्द्र पर पहुंचे डीएम ने अस्पताल के उद्घाटन से इनकार कर शिलापट्ट पर उद्घाटनकर्ता में अपना नाम रहने पर विभाग के अधिकारियों को तलब कर शिलापट्ट हटाने का निर्देश दिया. उदघाटन को लेकर नविनर्मित उप स्वास्थय केन्द्र भवन में लगाये फीते लगे ही रह गये.आनन फानन में प्रोफेसर एम जे वारसी के पिता इजहारूल हक ने शिलापट्ट पर फीते को खींचकर उद्घाटन की खानापूरी की. बरना जाने के क्रम में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचौली की बदहाल व्यवस्था को लेकर डीएम को रोककर लोगों ने शिकायत कर एपीएचसी में डाक्टर,दवा के संग समूचित स्वास्थ्य सेवा बहाल किये जाने की मांग की. कार्यक्रम से बिदा होकर कुशेश्वरस्थान जाने के क्रम में डीएम ने दोडीहा पुल के निकट चौर में एक झोपड़ीनुमा चाय दुकान पर गाड़ी से उतर कर किसानों से उनका हालचाल लिया. खाद बीज के बारे में जानकारी ली.साथ ही चाय दुकान में जाकर खड़े खड़े गरीब दुकानदार के हाथ का चाय पीते उनसे भी कई अहम जानकारी ली. डीएम के साथ डीसीएलआर इन्द्रवीर कुमार, सीओ कृष्ण कुमार सिंह,थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >