डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं फोटो::::::::27परिचय : लोगों की समस्या सुनते जिलाधिकारी बाला मुरुगन डी.कुशेश्वरस्थान पूर्वी. डीएम बालामुरु गन डि ने रविवार को शिवनगरी पहुंच कर बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना की और पूजा अर्चना के बाद प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर पदाधिकारियों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं बुनियादी समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान जमा भीड़ से उन्होंने उनकी समस्याएं भी सुनी. भरडीहा के छेदीलाल यादव, बैजनाथ पासवान सहित कई ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय भरडीहा भवन नहीं रहने एवं विद्युत सेवा गांव में बहाल नहीं करने की समस्या से अवगत कराया. साथ ही लोगों ने शिकायत की कि बिजली विभाग के अधिकारी गांव तक बिजली पहुंचाने में टाल- मटोल कर रहे हैं. मौके पर डीडीसी विवेकानन्द झा,एसडीओ मो. शफीक, डीसीएलआर इन्द्रवीर कुमार, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं
डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं फोटो::::::::27परिचय : लोगों की समस्या सुनते जिलाधिकारी बाला मुरुगन डी.कुशेश्वरस्थान पूर्वी. डीएम बालामुरु गन डि ने रविवार को शिवनगरी पहुंच कर बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना की और पूजा अर्चना के बाद प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर पदाधिकारियों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं बुनियादी समस्याओं की जानकारी ली. […]
