बहादुरपुर में प्रखंड राजद की समानांतर कमिटी

बहादुरपुर में प्रखंड राजद की समानांतर कमिटी अलग-अलग बैठक में हुई घोषणा फोटो संख्या- 25परिचय- समर्थकों के साथ प्रखंड अध्यक्ष. बहादुरपुर. सांगठनिक चुनाव को लेकर बहादुरपुर प्रखंड राजद में विभेद खड़ा हो गया है. इसमें रविवार को एक गुट के तारालाही पंचायत के पर्यवेक्षक ने इंद्रमोहन सिंह को पुन: प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया, वहीं दूसरे […]

बहादुरपुर में प्रखंड राजद की समानांतर कमिटी अलग-अलग बैठक में हुई घोषणा फोटो संख्या- 25परिचय- समर्थकों के साथ प्रखंड अध्यक्ष. बहादुरपुर. सांगठनिक चुनाव को लेकर बहादुरपुर प्रखंड राजद में विभेद खड़ा हो गया है. इसमें रविवार को एक गुट के तारालाही पंचायत के पर्यवेक्षक ने इंद्रमोहन सिंह को पुन: प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया, वहीं दूसरे गुट के लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में बैठक कर एहशान अहमद को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया है. राजद कार्यकर्ताओं में इसको लेकर काफी आक्रोश नजर आने लगा है. अब जिलाध्यक्ष व प्रदेश कमेटी इन दोनों में किस पर स्वीकृति की मुहर लगायेगी, उसी पर सबकी निगाहें टिकी हुई है. जानकारी के अनुसार तारालाही पंचायत के चांडी गांव में 23 पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक बुलायी गयी थी. इसमें पर्यवेक्षक रामाकांत यादव व कैलाशपति साह की अध्यक्षता में चुनाव कराना था. कुछ बात को लेकर दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर पोलो मैदान में बैठक की. इधर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह को ही पुन: अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत करते हुए पर्यवेक्षकों ने प्रमाण पत्र भी थमा दिया. दूसरे गुट में राजद के जिला संयोजक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में पोलो मैदान में बैठक हुई. श्री यादव ने बताया कि चांडी गांव में जनवितरण विक्रेता नूर आलम की घर पर बैठक बुलायी गयी थी. जो सरासर गलत किया जा रहा है. लोगों द्वारा हो हंगामा कर चुनाव नहीं होने दिया. चांडी गांव में बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष भोला सहनी, इसमाइल, दशरथ यादव, लक्ष्मण यादव, श्याम सिंह, शुभकांत चौधरी, मनोज पासवान, नसीम अहमद उपस्थित थे. वहीं दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं में पूर्व प्रमुख निकेत सिंह, विष्णुदेव यादव, उपेंद्र पंडित, आलोक कुमार यादव, रामचंद्र यादव, मनोज कुमार मिश्र, राजू पासवान, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, रामदेव यादव, महेश यादव, गंगा प्रसाद यादव, ठीठर सदाय आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >