दहशत में आ गये सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी फोटो ::::::::::::::कर्मियों के चेहरे पर साफ झलक रहा अपराधियों का खौफबेनीपुर. बहेड़ी थाना क्षेत्र के जरिसो स्थित एनएच 88 के सड़क निर्माण कंपनी बीएसजी एंड सी एंडसी जेभी कंपनी में कार्यरत दो अभियंता को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों द्वारा एके 47 से हमला कर हत्या कर दिये जाने के बाद प्लांट में लगभग कार्यरत साढ़े तीन सौ कर्मी दहशत में आ गये.अपने दोनों अभियंताओं की हत्या की सूचना प्लांट के साथ साथ क्षेत्र में भी काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारी को जब मिली तो वे काम बंद कर उदास बैठ गये. सबों के चेहरे पर एक अजीब सा खौफ दिख रहा था. दो दिन पूर्व ही प्रोजेक्ट मैनेजर ने छोड़ दी नौकरीसड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मियों में भय का आलम यह रहा है कि से पांच दिन पहले प्रोजेक्ट मैनेजर शिववचन सिंह कंपनी की नौकरी छोड़ कर चले गये. दो दिन पूर्व 18 दिसम्बर को सिंह ने प्लांट पर किसी भी समय कोई अनहोनी को लेकर डीएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगायी थी. इसके आलोक में डीएसपी अंजनी कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुये 20 दिसम्बर को वहां एक सेक्सन बीएमपी के जवानों को तैनात कर दिया. बीएमपी की तैनाती के एक दिन बाद प्रोजेक्ट मैनेजर का त्यागपत्र दे देना भी इस बात को दर्शाता है कि कंपनी के कर्मी कितने दहशत में थे. प्लान्ट के सहायक एडमिन प्रबंधक घनश्याम पांडेय कहते हैं कि हो न हो सिन्हा साहब को पहले ही इस तरह की अनहोनी का भान हो गया हो. तभी तो वे त्याग पत्र देकर चले गये. वे 20 दिसम्बर की रात तक किसी को भनक तक नहीं लगने दिया. 21 दिसम्बर की सुबह अचानक नौकरी छोड़े जाने की सूचना दी. एक दिन पहले ही हटा लिये गये थे बीएमपी के जवानों को 25 दिसम्बर को डीएसपी द्वारा तैनात बीएमपी जवानों को हटाकर बिहार पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया. बिहार पुलिस के जवानों की तैनाती के सवाल पर बहेड़ा थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने कहा कि बीएमपी के सथान पर थाना से एक सेक्सन फोर्स यहां तैनात किया गया था. विशेष निगरानी के तहत रात में दो बार खुद इसका निरीक्षण करते थे. इसके अलावे कंपनी का अपना सिक्यूरिटी फोर्स भी है. लेकिन घटना तो प्लांट से आठ किलोमीटर दूर शिवराम के निकट हुआ. घटना की सूचना पाते ही बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार, इंस्पेक्टर राज नरायण सिंह, बहेड़ा थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह प्लांट पहुंच उस की सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था में जुट हुए थे. वर्ष 2013 से ही सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. 750 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट है. 120 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाना है. इसे दो भाग में बांट कर कराया जा रहा है. एक भाग का कैं प दलसिंहसराय है तो दूसरे का बेनीपुर के जरिसो में है. दोनों जगहों पर प्लांट बैठाये गये हैं. जो वरुणा से लेकर रसियारी तक सड़क निर्माण कार्य में जुटी है.
दहशत में आ गये सड़क नर्मिाण कंपनी के कर्मी
दहशत में आ गये सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी फोटो ::::::::::::::कर्मियों के चेहरे पर साफ झलक रहा अपराधियों का खौफबेनीपुर. बहेड़ी थाना क्षेत्र के जरिसो स्थित एनएच 88 के सड़क निर्माण कंपनी बीएसजी एंड सी एंडसी जेभी कंपनी में कार्यरत दो अभियंता को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों द्वारा एके 47 से हमला कर हत्या कर […]
