थाना परिसर में लगा जनता दरबार

थाना परिसर में लगा जनता दरबार जाले. स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगा़ इस मौके पर मुरैठा पंचायत के अरुण कुमार लाल कर्ण एवं उनके चचेरे भाई नसीब नारायण लाल तथा जोगियारा निवासी अजीत कुमार सिंह एवं गंगा नारायण झा के बीच चल रहे भूमि विवाद […]

थाना परिसर में लगा जनता दरबार जाले. स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगा़ इस मौके पर मुरैठा पंचायत के अरुण कुमार लाल कर्ण एवं उनके चचेरे भाई नसीब नारायण लाल तथा जोगियारा निवासी अजीत कुमार सिंह एवं गंगा नारायण झा के बीच चल रहे भूमि विवाद दर्ज हुआ़ दोनों पक्षों की बात सुनते हुए दोनों मामले को अगले दिन के लिए रखा गया़ इसके बाद सीओ थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह के साथ पूर्व में दर्ज किये गये मामले की छानबीन करने महुली गांव गये़ इस मौके पर थानाध्यक्ष के साथ-साथ पुलिस अंचल कमतौल के इन्सपेक्टर अजय कुमार झा भी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >