करंट से ट्रक पर लदा पुआल जलकर राख सदर. भालपट्टी ओपी के अदलपुर फुटानी चौक पर शनिवार की दोपहर पुआल से लदे ट्रक पर हाइटेंशन तार गिरने से पुआल जलकर राख हो गया. इस घटना में वाहन सुरक्षित बच गया. इससे कोई हताहत की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक वाहन पर पुआल लादकर किसी किसान के घर पहुंचाने जा रहा था. इसी बीच उक्त चौक पर पूर्व से ही 11 हजार वोल्ट का बिजली तार जमीन के काफी नजदीक रहने के कारण वाहन को सटते ही आग लग गया. स्थानीय ग्रामीणों की पहल पर पुआल में आग लगे वाहन को बगल के पोखरा में धकेल दिया गया. हालांकि पुआल जलकर नष्ट हो गया़ भालपट्टी पुलिस को सूचना मिली. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर विधि व्यवस्था को सुधारने में लग गयी. पुलिस ने वाहन को सुरक्षित उसके मालिक को सौंप दिया.
करंट से ट्रक पर लदा पुआल जलकर राख
करंट से ट्रक पर लदा पुआल जलकर राख सदर. भालपट्टी ओपी के अदलपुर फुटानी चौक पर शनिवार की दोपहर पुआल से लदे ट्रक पर हाइटेंशन तार गिरने से पुआल जलकर राख हो गया. इस घटना में वाहन सुरक्षित बच गया. इससे कोई हताहत की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक वाहन पर पुआल लादकर किसी […]
