सद्गुरु के चरणों में ही प्राप्त हो सकता है सुख

सद्गुरु के चरणों में ही प्राप्त हो सकता है सुख फोटो संख्या- 18 व 19परिचय- कार्यक्रम में बोलते संत व उपस्थित श्रद्धालु. बहादुरपुर. सद्गुरु के चरणों में समर्पित होकर ही भौतिक सुख एवं पारलौकिक सुख प्राप्त किया जा सकता है. तुम कहां से आये हो, फिर कहां जाना है, उक्त बातें शनिवार को निरंकारी संत […]

सद्गुरु के चरणों में ही प्राप्त हो सकता है सुख फोटो संख्या- 18 व 19परिचय- कार्यक्रम में बोलते संत व उपस्थित श्रद्धालु. बहादुरपुर. सद्गुरु के चरणों में समर्पित होकर ही भौतिक सुख एवं पारलौकिक सुख प्राप्त किया जा सकता है. तुम कहां से आये हो, फिर कहां जाना है, उक्त बातें शनिवार को निरंकारी संत समागम बिहार के जोनल इंचार्ज एसपी सिंहजी ने लहेरियासराय स्थित रामजानकी मंदिर परिसर पंडासराय में संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि समय रहते इसकी जानकारी प्राप्त कर लो, नहीं तो अफसोस के सिवा कुछ भी हासिल नहीं होगा. निरंकारी बाबाजी सारे दुनिया में इसी बात की जानकारी करा रहे हैं. इस समागम में जिले के बहेड़ी, सदर, बेनीपुर, बहादुरपुर, कुशेश्वरस्थान आदि शाखाओं से हजारों श्रद्धालुओं ने सत्संग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर आरके कविजी, दानापुर के अजय जी, उदय जी एवं कटरा वैशाली से मधुकरजी ने सद्गुरु पर विशेष चर्चा किया. कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह ने किया. रामाशीष सिंह जी एवं संयोजक राम कृपालजी आदि दर्जनों संतों मौके पर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >