प्रथम पेज के लिए ::: एके 47 से दरभंगा में दो इंजीनियरों की गोली मारकर हत्या फोटो:::11परिचय : डीएमसीएच में एम्बुेंस पर लदे इंजीनियरों के शव के पास खड़े कंपनी के अधिकारी व कर्मी. बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम चौक पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम दिन के एक बजे चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंकर कर मारी गोली डीएमसीएच लाने के क्रम में ही दोनों इंजीनियरों ने तोड़ दिया दम रंगदारी नहीं देने को लेकर अपराधियों ने पहले ही अंजाम भुगतने की दी थी चेतावनी वरुणा (समस्तीपुर) से रसियारी (घनश्यामपुर) तक 120 किलोमीटर लंबी स्टेट हाईवे का चल रहा निर्माण, 750 करोड़ रुपये का है प्रोजेक्ट मरने वाले एक इंजीनियर बेगूसराय एवं दूसरा औरंगाबाद जिले के हैं रहने वाले अपराधियों ने घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा, बिहार लिबरेशन आर्मी लिखा हैदरभंगा, प्रतिनिधि : सड़क निर्माण कराने वाली कंपनी के दो इंजीनियरों की अपराधियों ने शनिवार को एके 47 से गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना दिन के एक बजे बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेड़ी -बहेड़ा पथ पर शिवराम चौक पर उस समय हुई जब दोनों इंजीनियर मजदूरों के साथ सड़क निर्माण कार्य करवा रहे थे. घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार चार अपराधी बहेड़ा की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक एके सत्यार्थी समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. वहीं बेनीपुर डीएसपी के नेतृत्व में बहेड़ी एवं बहेड़ा थाना के साथ साथ अन्य थाना की पुलिस अपराधियों का पीछा करने में जुटी हुई है. घटना का कारण अपराधियों के द्वारा मांगी गयी लेबी का नहीं देना बताया गया है. घटनास्थल पर अपराधियों के द्वारा एक पर्चा भी छोड़ा गया है जिस पर बिहार लिबरेशन आर्मी, मुकेश पाठक जिंदाबाद लिखा हुआ है. जानकारी के अनुसार वरुणा से रसियारी तक 120 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है. बीएससी एंड सीएनसी कंपनी इसे करा रही है. कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर मुकेश कुमार सिंह (45) एवं इस कार्य की मोनेटरिंग कर रही रोडिया कंसलटेंट कंपनी के फिल्ड इंजीनियर ब्रजेश कुमार सिंह (30) कंपनी के कुछ सुपरवाईजरों एवं मजदूरों के साथ शिवराम चौक पर काम करवा रहे थे.इसी बीच दो बाइक पर सवार चार अपराधी जो एके 47 से लैश थे,साइट पर आ धमके और दोनों इंजीनियरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी. दोनों इंजीनियरों के सिर एवं पेट में पंद्रह से बीस गोलियां लगी है. गोली लगने के बाद दोनों इंजीनियर घटनास्थल पर गिर गये. जबकि अपराधियों के द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद कार्य कर रहे अधिकारी, सुपरवाईजर एवं अन्य मजदूर वहां से भाग निकले. शिवराम चौक पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद चारो अपराधी बहेड़ा की ओर भाग निकले.घटनास्थल पर अपराधियों के द्वारा पर्चा भी छोड़ा गया है जिस पर मुकेश पाठक जिंदाबाद ,बिहार लिबरेशन आर्मी. विकास. तुम भागकर कहां जाओगे, जहां जाओगे, हमें पाओगे. अपराधियों के वहां से भागने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने दो इंजीनियरों को गंभीरा अवस्था में इलाज के लिए डीएमसीएच लाया. हालांकि रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया. डीएमसीएच के इमरजेंसी में दोनों को लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. डीएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष हरिमोहन प्रसाद, बेंता ओपी प्रभारी सुरेन्द्र पासवान समेत काफी संख्या में पुलिस बल डीएमसीएच में मौजूद थी.य दोनों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है. मरने वाले एक इंजीनियर मुकेश कुमार सिंह बेगूसराय जिला का रहने वाला है जबकि दूसरा ब्रजेश कुमार सिंह औरंगाबाद जिला का. बीएससी एंड सीएनसी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर देवेश राठौर ने बताया कि कुछ अपराधियों के द्वारा रंगदारी की मांग की गयी थी. हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि किस अपराधी ने और कितनी राशि रंगदारी के रुप में डिमांड की थी. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को दी थी. उनके द्वारा एक सप्ताह पहले बीएमपी के जवानों केा सुरक्षा के लिए मुहैया कराया गया था. इधर, सूत्रों की मानें तो अपराधियों ने रंगदारी के रुप में मोटी रकम की डिमांड की थी. साथ ही नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी. बता दें कि वरुणा (समस्तीपुर) से रसियारी (घनश्यामपुर) तक 120 किलोमीटर लंबी यह 750 करोड़ रुपये की प्रोजेक्ट है. स्टेट हाईवे 88 के तहत इसका निर्माण कार्य पिछले दो सालों से चल रहा है.इस सड़क के बन जाने से सहरसा से पटना की दूरी काफी कम हो जायेगी. वहीं आसानी से सहरसा के लोग बहेड़ी रोसड़ा के रास्ते पटना पहुंच जायेंगे.
प्रथम पेज के लिए ::: एके 47 से दरभंगा में दो इंजीनियरों की गोली मारकर हत्या
प्रथम पेज के लिए ::: एके 47 से दरभंगा में दो इंजीनियरों की गोली मारकर हत्या फोटो:::11परिचय : डीएमसीएच में एम्बुेंस पर लदे इंजीनियरों के शव के पास खड़े कंपनी के अधिकारी व कर्मी. बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम चौक पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम दिन के एक बजे चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ […]
