आदेश का अनुपालन नहीं होने से सिकुड़ रही सड़कें भवन निर्माण संबंधी मलबा सड़क पर रखने पर करना है जुर्माना फोटो संख्या- 12परिचय – टाउन हॉल से सटे सड़क पर रखा भवन निर्माण सामग्री दरभंगा. गृह निर्माण सामग्री एवं उसके मलबे से जगह-जगह सड़क जाम की समस्या को देखने के बाद कार्रवाई के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने जो पत्र भेजा है, उसपर कोई कार्रवाई नहीं होने से अधिकांश सड़कों की स्थिति दयनीय है. प्रधान सचिव ने सड़क पर गृह निर्माण सामग्री रखने वालों पर प्रतिदिन 500 रुपये की दर से जुर्माना लगाने का आदेश दिया है. करीब सात-आठ माह पूर्व इस पत्र प्राप्ति के बाद तत्कालीन नगर आयुक्त ने तीनों सफाई जोन प्रभारियों को इसकी जिम्मेवारी दी थी. इतना ही नहीं, लहेरियासराय से कार्यालय आने के दौरान उन्हांने कई दिन ऐसे लोगों को चिन्हित कर जुर्माना भी वसूल की थी. लेकिन हाल के महीनों में सरकार के उस आदेश का अनुपालन नहीं होने से अधिकांश सड़कें ऐसे मलबों से पटी है. नगर निगम कार्यालय से सटे नगर भवन के उत्तरी भाग में विगत एक माह के अधिक अवधि से गृह निर्माण संबंधी मलबा का बड़ा ढेर लगा है, लेकिन सब कुछ देखकर भी निगम प्रशासन मौन हैं. शुक्रवार की सुबह डब्ल्यूआइटी रोड में सड़क के बीच किसी ने 5-6 ट्रक बालू गिरा दिया. इसके कारण दिन भर उस मार्ग से भारी वाहनों का परिचालन बंद रहा.
आदेश का अनुपालन नहीं होने से सिकुड़ रही सड़कें
आदेश का अनुपालन नहीं होने से सिकुड़ रही सड़कें भवन निर्माण संबंधी मलबा सड़क पर रखने पर करना है जुर्माना फोटो संख्या- 12परिचय – टाउन हॉल से सटे सड़क पर रखा भवन निर्माण सामग्री दरभंगा. गृह निर्माण सामग्री एवं उसके मलबे से जगह-जगह सड़क जाम की समस्या को देखने के बाद कार्रवाई के लिए नगर […]
