केक काट मनाया गया भारत रत्न अटल बिहारी का जन्म दिन फोंटो संख्या- 01परिचय- वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करते नगर विधायक संजय सरावगी. दरभंगा. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह समारोह कर उनके दीर्घ जीवन की कामना एवं पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अनुशरण करने का संकल्प लिया. कटहलबाड़ी स्थित सांसद कीर्ति आजाद के आवास पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नंद किशोर झा बेचन की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर गुब्बारा उड़ाया. जिला महासचिव अरूण सिंह, उपाध्यक्ष विनोद मिश्र, जिला सदस्यता प्रभारी मदन कुमार झा, नरेंद्र झा, अखिलेश राय, श्याम सिंह, अमित झा, सोनू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे. लहेरियासराय नगर मंडल के अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना के नेतृत्व में आयोजित समारोह को संबाधित करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा जिस विशाल वृक्ष के रूप में पार्टी को खड़ा किया है, उसका श्रेय भारत रत्न अटलजी का ही है. इस मौके पर पूर्व विधायक राम निवास प्रसाद, संतोष पोद्दार, अशोक साह, महेश यादव, विकास चौधरी, शंभु सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे. नगर महामंत्री रमेश झा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि वाजपेयी के नेतृत्व में कई गरीब हितैषी योजनाएं शुरू की गयी. इस मौके पर विनीत कुमार वर्मा, मनीष जायसवाल, मीना झा, अंजनी निषाद सहित कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा. दरभंगा ग्रामीण मंडल की ओर से दुलारपुर में अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में जन्म दिन मनाया गया. इस मौके पर संजीव साह, कमल साह, नसीम अख्तर, लालबाबू चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
केक काट मनाया गया भारत रत्न अटल बिहारी का जन्म दिन
केक काट मनाया गया भारत रत्न अटल बिहारी का जन्म दिन फोंटो संख्या- 01परिचय- वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करते नगर विधायक संजय सरावगी. दरभंगा. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह समारोह कर उनके दीर्घ जीवन की कामना एवं पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अनुशरण […]
