जालसाजी के आरोपित को भेजा जेल

जालसाजी के आरोपित को भेजा जेल दरभंगा. जालसाजी कर अपनी बहन की जमीन बेचने वाले आरोपित को लहेरियासराय पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपित लहेरियासराय के साहसुपन निवासी रामलखन महतो का पुत्र रविशंकर महतो बताया जाता है. मामले को लेकर इसी वर्ष 26 जून को प्राथमिकी 297/15 दर्ज करायी गयी थी. […]

जालसाजी के आरोपित को भेजा जेल दरभंगा. जालसाजी कर अपनी बहन की जमीन बेचने वाले आरोपित को लहेरियासराय पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपित लहेरियासराय के साहसुपन निवासी रामलखन महतो का पुत्र रविशंकर महतो बताया जाता है. मामले को लेकर इसी वर्ष 26 जून को प्राथमिकी 297/15 दर्ज करायी गयी थी. रविशंकर की बहन कमतौल थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी कुशेश्वर महतो की पत्नी सुशीला देवी ने उनकी जमीन को उनके भाई द्वारा लिख दिये जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >