एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को लगायी जमकर क्लास

एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को लगायी जमकर क्लास बिरौल थाना में लंबित है करीब एक सौ मामले फोटो :16परिचय : अधिकारियों के साथ समीक्षा करते एसएसपी एके सत्यार्थी. बिरौल. बिरौल थाना परिसर में शुक्रवार को सभी थानाध्यक्षों के साथ एसएसपी एके सत्यार्थी ने पांच वर्षों से लंबित विभिन्न कांडों की समीक्षा की. इस दौरान बिरौल […]

एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को लगायी जमकर क्लास बिरौल थाना में लंबित है करीब एक सौ मामले फोटो :16परिचय : अधिकारियों के साथ समीक्षा करते एसएसपी एके सत्यार्थी. बिरौल. बिरौल थाना परिसर में शुक्रवार को सभी थानाध्यक्षों के साथ एसएसपी एके सत्यार्थी ने पांच वर्षों से लंबित विभिन्न कांडों की समीक्षा की. इस दौरान बिरौल थाना में सबसे अधिक लंबित कांड पाये गये. इसको देख एसएसपी ने अनुसंधानकर्ताओं की जमकर क्लास लेते हुए अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बिरौल थाना में लगभग 100 कांड लंबित हैं. थानाध्यक्ष जितेन्द्र नारायण सिंह को जनवरी 16 तक हर हाल में इन कांडों का निष्पादन करने कर निर्देश दिया गया है. वहीं तत्कालीन अवर निरीक्षक युगल किशोर सिंह द्वारा कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरती गयी है. उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. वादी को जल्द न्याय मिले इसके लिए अनुसंधानकर्ता को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. इस दौरान एसएसपी ने कुशेश्वस्थान, घनश्यामपुर, जमालपुर, बड़गांव, तिलकेश्वर में लंबित कांडों की समीक्षा की. साथ ही रात्रि में जनता द्वारा किये गए फोन को नहीं रिसीव करने वाले वैसे पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की बात भी कही. इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार, पुलिस निरीक्षक गोपाल मंडल, अंजेश कुमार, देवानंद राउत, दिगम्बर कुमार सहित कई अनुसंधानकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >