तिथि घोषित . आइसीडीएस में सेविका-सहायिका बनने वालों के लिए खुशखबरी

131 केंद्रों पर की जायेगी बहाली पहली जनवरी से किये जायेंगे आवेदन 15 फरवरी तक पूरी हो जायेगी बहाली की प्रक्रिया दरभंगा : जिले के रिक्त पड़े आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नये साल में बहाली का कार्य शुरू हो जायेगा. जिले में 131 केंद्रों पर बहाली होनी है. […]

131 केंद्रों पर की जायेगी बहाली

पहली जनवरी से किये जायेंगे आवेदन
15 फरवरी तक पूरी हो जायेगी बहाली की प्रक्रिया
दरभंगा : जिले के रिक्त पड़े आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नये साल में बहाली का कार्य शुरू हो जायेगा. जिले में 131 केंद्रों पर बहाली होनी है. इसमें 131 सेविका एवं 199 सहायिकाओं की बहाली होगी. जिले के 19 बाल विकास परियजोजना कार्यालय से जुड़ी रिक्त केन्द्रों पर यह बहाली होनी है.
आवेदन की प्रक्रिया पहली जनवरी से आरंभ हो जायेगी. आवेदन की तिथि का निर्धारण भी कर दिया गया है. जिला स्तर पर जो शिड्यूल तैयार किया गया है, उसके मुताबिक अगले 15 फरवरी तक बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
कुशेश्वरस्थान में सेविका के एक पद रिक्त
कुशेश्वरस्थान परियेाजना में सेविका के 1 पद तथा सहायिका के 11 पद रिक्त हैं.
तारडीह एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी परियोजना में सेविका की 3-3 पद तथा सहायिका के क्रमश: 4 और 8 पद, हनुमानगर परियोजना में सेविका के 9, सहायिका के 10 पद, हायाघाट में सेविका के 4 व सहायिका के 5 पद, किरतपुर में सिर्फ सेविका के एक पद रिक्त हैं. इसी प्रकार घनश्यामपुर परियोजना में सेविका-सहायिका के 2-2 पद रिक्त हैं. गौड़ाबौराम में सेविका के 2 तो सहायिका के 4 पद हैं.
7 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
19 बाल विकास परियोजना से जुड़े केंद्रों पर सेविका पद के लिए कुल 131 तथा सहायिका पद के लिए 199 रिक्तियां प्रकाशित की गयी है. इसमें आवेदन जमा करने की तिथि 1 से 7 जनवरी तक निर्धारित है.
प्राप्त आवेदनों की औपचारिक मेधा सूची का प्रकाशन 11 जनवरी को किया जायेगा. इस पर आपत्ति 12 से 14 जनवरी तक लिये जायेंगे. आपत्ति का निराकरण 15 से 19 जनवरी तक किया जाना है. अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन 20 जनवरी को होगा. बहाली के लिए आम सभा 1 जनवरी से 15 फरवरी 2016 तक विभिन्न रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र में आयोजित होगी. बहाली की विस्तृत जानकारी संबंधित केंद्र के परियोजना कार्यालय से अथवा वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट दरभंगा डॉट बिहार डॉट एनआइसी डॉट इन पर देखी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >