नजदीकी मुकाबले में प्रगति क्लब 9 रन से विजयी

नजदीकी मुकाबले में प्रगति क्लब 9 रन से विजयी दरभंगा. सत्यभामा देवी फाउंडेशन एंड चैरिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित पीसीसी टेनिस बॉल ईनामी राशि क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में प्रगति क्रिकेट क्लब ने बबलू एलेवन मुजफ्फरपुर को 9 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रगति क्लब […]

नजदीकी मुकाबले में प्रगति क्लब 9 रन से विजयी दरभंगा. सत्यभामा देवी फाउंडेशन एंड चैरिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित पीसीसी टेनिस बॉल ईनामी राशि क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में प्रगति क्रिकेट क्लब ने बबलू एलेवन मुजफ्फरपुर को 9 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रगति क्लब ने निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाये. इंद्रजीत ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 31 गेंदों पर 8 छक्के एवं चार चौके की मदद से नाबाद 72 रन बनाये. शिवम ने ताबड़तोड़ 25 रनों का योगदान दिया. अनु प्रकाश तथा तौसिक 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी. सन्नी ने शानदार पारी खेलते हुए 74 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. करण ने 14 रन अपनी टीम के खाते में जोड़ा. उत्सव तीन विकेट झटकने में कामयाब रहे. विजेता टीम के इंद्रजीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >