वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षक संघ करेगा प्रदर्शन बहेड़ी. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बीआरसी में हुई बैठक में शिक्षकों के तीन महीने से लंबित वेतन भुगतान नहीं होने पर क्षोभ व्यक्त किया गया. बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि बगैर पैसे के पहली जनवरी को वे एवं उनके परिवार कैसे सैलिब्रेट करेंगे. जनवरी के पहले हफ्ते में वेतन भुगतान नहीं हुआ तो संघ धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जायेगा. बैठक में प्रावि बांध झांझर की प्रधान शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पंचायत प्रतिनिधि के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गयी. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के आरोपित सभी कर्मियों के स्थानांतरण नहीं होने पर 16 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही 26 दिसंबर को मवि आनंदपुर में आयोजित सम्मेलन में अधिक से अधिक शिक्षकों के शामिल होने पर बल दिया गया. प्रखंड अध्यक्ष उगंत यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में आशीष सिन्हा, सुरेन्द्र ठाकुर, रामशंकर मंडल, घनश्याम पासवान, कंचन झा सहित कई शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किये.
वेतन भुगतान की मांग को लेकर शक्षिक संघ करेगा प्रदर्शन
वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षक संघ करेगा प्रदर्शन बहेड़ी. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बीआरसी में हुई बैठक में शिक्षकों के तीन महीने से लंबित वेतन भुगतान नहीं होने पर क्षोभ व्यक्त किया गया. बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि बगैर पैसे के पहली जनवरी को वे एवं उनके परिवार […]
