खाता खुलवाने में छात्रों को हो रही परेशानी

खाता खुलवाने में छात्रों को हो रही परेशानी तारडीह. सभी बैंकों में छात्रों के द्वारा खाता खुलवाने को लेकर काफी भीड़ देखी जा रही है. खाता खुलवाने में हो रही देरी से छात्रों में रोष है. वही बैंकों में अन्य कार्यों के बोझ से खाता खुलवाने में परेशानी का सामना छात्रों को करना पड़ रहा […]

खाता खुलवाने में छात्रों को हो रही परेशानी तारडीह. सभी बैंकों में छात्रों के द्वारा खाता खुलवाने को लेकर काफी भीड़ देखी जा रही है. खाता खुलवाने में हो रही देरी से छात्रों में रोष है. वही बैंकों में अन्य कार्यों के बोझ से खाता खुलवाने में परेशानी का सामना छात्रों को करना पड़ रहा है. छात्र विवेक कुमार,सोनी कुमारी,अंजलि कुमारी,आशा कुमारी,गणपति कुमार, शंकर कुमार आदि ने बताया की बीते दो दिनों से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं. ना तो फॉर्म मिल रहा है. यदि किसी के पास फार्म है भी तो उसका खाता नहीं खोला जा रहा है. बैंक प्रबंधकों का कहना है की छात्रों को कोई परेशानी नही हो इसका ख्याल रखा जा रहा है. साल के अंतिम माह होने के कारण बैंक पर पहले से ही काफी दबाव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >