शिकायतों का 29 तक करें निष्पादन

दरभंगा : आइसीडीएस के डीपीओ बालाकांत पाठक ने सीडीपीओ की बैठक मेंं जनशिकायत से जुड़े मामले का शत प्रतिशत निष्पादन 29 तक करने का निर्देश दिया है. साथ ही डीसी बिल एक सप्ताह के भीतर जमा करने का निर्देश उन्होंने दिया है. सभी परियोजना के सीडीपीओ के साथ वे बुधवार को बैठक में बोल रहे […]

दरभंगा : आइसीडीएस के डीपीओ बालाकांत पाठक ने सीडीपीओ की बैठक मेंं जनशिकायत से जुड़े मामले का शत प्रतिशत निष्पादन 29 तक करने का निर्देश दिया है. साथ ही डीसी बिल एक सप्ताह के भीतर जमा करने का निर्देश उन्होंने दिया है. सभी परियोजना के सीडीपीओ के साथ वे बुधवार को बैठक में बोल रहे थे.

आइसीडीएस के डीपीओ के कार्यालय में आयोजित बैठक में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान उन्होंने किया. बैठक में डीपीओ श्री पाठक ने स्वच्छता अभियान के तहत अपने-अपने कार्यालयों की साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया. इस क्रम में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कैंप लगाकर साफ-सफाई कराने, प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया. बैठक में सभी परियोजना की सीडीपीओ मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >