माया मोह से निवृत्ति दिलाता गीता

माया मोह से निवृत्ति दिलाता गीता दरभंगा : गोशाला परिसर में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन वक्ताओं ने गीता महात्म्य पर चर्चा करते हुए कहा कि यह भगवान श्रीकृष्ण के मुखारबिंद से नि:सृत है. इसमें कर्म योग, ध्यान योग, सांख्य योग एवं भक्ति योग का सम्मिश्रण है. हम अपने जीवन को सफल […]

माया मोह से निवृत्ति दिलाता गीता दरभंगा : गोशाला परिसर में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन वक्ताओं ने गीता महात्म्य पर चर्चा करते हुए कहा कि यह भगवान श्रीकृष्ण के मुखारबिंद से नि:सृत है. इसमें कर्म योग, ध्यान योग, सांख्य योग एवं भक्ति योग का सम्मिश्रण है. हम अपने जीवन को सफल बनाने के लिए इस अमृतमयी गीता का अध्ययन करें. वेद विभाग के प्राध्यापक डा. विनय कुमार मिश्र ने उक्त बातें कही. अध्यक्षता पंडित श्यामानंद झा ने की. इस मौके पर डा. विघ्नेश चंद्र झा, हेम चंद्रठाकुर, जयशंकर झा आदि ने विचार व्यक्त किये. बेनीपुरी की जयंती मनी दरभंगा : राष्ट्रभाषा हिंदी विकास परिषद की ओर से हीरा लाल सहनी की अध्यक्षता में रामवृक्ष बेनीपुरी की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर रोहित कुमार सिंह, दीनानाथ लाल, डा. मदन लाल केवट, विश्वनाथ ठाकुर, उपेंद्र शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >