एसडीओ ने की शिवगंगा घाट के निर्माण की जांच कुशेश्वरस्थान पूर्वी : बिरौल एसडीओ मो. शफीक ने कुशेश्वरस्थान शिवगंगा घाट निर्माण की जांच ग्रमीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता के साथ किया. इस दौरान गहन जांच करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये. वापस लौटते समय महिला व छात्रों ने एसडीओ को रोककर बैंक खाता खुलवाने में हो रहे परेशानी से अवगत कराया. लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने छात्रों के बैंक खाता खुलवाने को लेकर विद्यालयवार शिविर लगवाकर खाता खोले जाने का आश्वासन दिया. साथ ही क्षत्रीय बैंक अधिकारी से बात कर खाता खोलने को लेकर विद्यालयवार रोस्टर के अनुरूप शिविर लगाये जाने का निर्देश दिया. इस संबंध एसडीओ श्री शफीक ने बताया की प्रखण्ड मुख्यालय में शिक्षा विभाग,बीडीओ व प्रधानाध्यापक की मीटिंग जल्द ही कर रोस्टर बनाया जायेगा.
एसडीओ ने की शिवगंगा घाट के नर्मिाण की जांच
एसडीओ ने की शिवगंगा घाट के निर्माण की जांच कुशेश्वरस्थान पूर्वी : बिरौल एसडीओ मो. शफीक ने कुशेश्वरस्थान शिवगंगा घाट निर्माण की जांच ग्रमीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता के साथ किया. इस दौरान गहन जांच करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये. वापस लौटते समय महिला व छात्रों ने एसडीओ को रोककर बैंक खाता खुलवाने […]
