जानकी एक्स की घोषणा से लोगों में खुशी

जानकी एक्स की घोषणा से लोगों में खुशी दरभंगा . जानकी एक्सपे्रस के नियमित चलने की घोषणा से लोगों में खुशी है. डीआरयूसीसी के पूर्व सदस्य श्याम तालुका ने रेल प्रशासन को बधाई दी है .साथ ही समय पालन पर गंभीर रहने की जरुरत जतायी है. ऐसा न होने पर इसका भी हाल कमला गंगा […]

जानकी एक्स की घोषणा से लोगों में खुशी दरभंगा . जानकी एक्सपे्रस के नियमित चलने की घोषणा से लोगों में खुशी है. डीआरयूसीसी के पूर्व सदस्य श्याम तालुका ने रेल प्रशासन को बधाई दी है .साथ ही समय पालन पर गंभीर रहने की जरुरत जतायी है. ऐसा न होने पर इसका भी हाल कमला गंगा इंटरसिटी की तरह होने की संभावना उन्होंने व्यक्त की. ज्ञात हो कि इसी माह क 25 तारीख से जानकी एक्सप्रेस प्रतिदिन चला करेगी. वाहन की ठोकर से रेलवे फाटक टूटादरभंगा : दरभंगा से लहेरियासराय स्टेशन के बीच दोनार गुमती का फाटक बुधवार को वाहन की ठोकर से टूट गया. जिस वाहन से ठोकर लगा उसका नंबर (बीआर 06 पीए- 9819) बताया जाता है. आरपीएफ ने वाहन महिंद्रा मैक्सिमों को जब्त कर लिया. साथ ही चालक ध्रुवा बहेड़ा निवासी जगदीश पासवान के पुत्र गोपाल पासवान को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >